फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Truck collision killed three members of the a family in Shahjahanpur

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: मां-बेटे समेत तीन की मौत, हाईवे पर स्कूटी को काफी दूर तक घसीट ले गया ट्रक

Fri, 17 Mar 2023 09:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Mar 2023 09:52 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में महिला, उसका तीन माह का मासूम बच्चा और देवर है।

विज्ञापन
Truck collision killed three members of the a family in Shahjahanpur
ट्रक की टक्कर से स्कूटी के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे स्कूटी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर बड़ागांव निवासी दिव्यांग रामदीन (40), उनकी भाभी सुज्जा देवी (35) और तीन माह का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को बरेली के निजी अस्पताल जे जाया गया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


खेतीबाड़ी करने वाले रामदीन अपनी भाभी सुज्जा देवी और भतीजे के साथ रोजा थाना क्षेत्र के जमुका गांव आए थे। जमुका में सुज्जा देवी का मायका है। दिन में अन्नप्रासन कार्यक्रम के बाद शाम को स्कूटी से वे घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर सिउरा रोड पर मुड़ते समय ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे के बाद स्कूटी काफी दूर तक घिसटती चली गई। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से तीनों को एंबुलेंस से बरेली भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। रामदीन के परिवर में पत्नी सुदामा, बेटी प्रियंका, बेटा गोविंद और अमन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

होली के बाद बच्चे को मायके लेकर गईं थी सुज्जा देवी

रामकिशोर की पत्नी सुज्जा देवी अपने देवर रामदीन व बच्चे के साथ मायके गईं थीं। मायके वालों के बार-बार बुलाने पर सुज्जा देवी अपने बच्चे को उन्हें दिखाने लेकर आईं थीं। यहीं पर अन्नाप्रासन का कार्यक्रम होने के साथ ही पूजा-पाठ भी कराया गया था।

पहले पिता का साया सिर से उठा, अब मां चल बसी

सुज्जा देवी के पति रामकिशोर की मौत कुछ माह पहले हो चुकी थी। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। शुक्रवार को सुज्जा देवी की भी हादसे में जान चली गई। कुछ माह के अंतराल में शिवा व बेटी शिवानी के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। दूसरी ओर रामदीन के पिता रामेश्वर और मां चमेली देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रामदीन के भाई रामनिवास बीडीसी सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed