फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   truck and car accident, man died

खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार, पति की मौत, पत्नी समेत दो घायल

Sat, 29 Feb 2020 08:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
truck and car accident, man died
जलालाबाद। शाहजहांपुर रोड पर शुक्रवार रात उबरिया मंदिर के पास खराब खड़े ट्रक में एक कार पीछे से घुस गई। इस हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और कार चला रहा चचेरा भाई घायल हो गया। घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला रामनगर निवासी गल्ला आढ़ती कौशल शुक्ला के भांजे अभिषेक शाहजहांपुर में रहते हैं। शुक्रवार को अभिषेक की शादी की सालगिरह की दावत थी, जिसमें शामिल होकर कौशल का बेटा 28 वर्षीय वैभव शुक्ला, पत्नी स्वप्ना और चचेरे भाई प्रियांशु शुक्ला के साथ कार से लौट रहे थे। शुक्रवार रात करीब 11:45 बजे उनकी कार उबरिया मंदिर के पास रोड पर पहले से खराब खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। अगली सीट पर बैठे वैभव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रियांशु और स्वप्ना गंभीर घायल हो गए। किसी तरह कार से बाहर निकले प्रियांशु ने परिजन को हादसे की जानकारी दी। उधर से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ समय बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। शनिवार सुबह शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

18 दिन पहले हुई थी शादी
वैभव अपने माता-पिता के इकलौता बेटे थे। उनसे छोटी एक बहन है। वैभव की शादी 10 फरवरी को इटावा निवासी सर्वेश मिश्रा की बेटी स्वप्ना के साथ हुई थी। अभी उनके हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed