{"_id":"61dddc443b3e4b752974050f","slug":"troubled-by-illness-a-woman-hanged-herself-to-death-shahjahanpur-news-bly47224656","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से होकर परेशान महिला ने फंदे पर लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से होकर परेशान महिला ने फंदे पर लटक कर दी जान
विज्ञापन
पुवायां। गांव जेबां में बीमारी से परेशान होकर सेठपाल की 50 वर्षीय पत्नी आशा देवी ने घर के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। पति की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव जेबां के अजय कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई सेठपाल की पत्नी आशा देवी को गले मे कैंसर था। इसका काफी दिनों से इलाज चल रहा था। आशा देवी बीमारी से काफी परेशान रहती थी। इसी को लेकर सोमवार रात उन्होंने घर के कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। सुबह सेठपाल कमरे में गए तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। इसके बाद सेठपाल में यूपी-112 पर फोन करके मामले की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों ने बताया कि आशा देवी की कोई संतान नहीं थी। इसको लेकर उन्होंने अपनी सहमति से पति की दूसरी शादी करवाई थी। सेठपाल की दूसरी पत्नी इस समय अपने मायके में हैं।