फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trouble in rain on power lines, power cut due to puncture insulator

Shahjahanpur News: बारिश में लाइनों पर टूटी आफत, इंसुलेटर पंक्चर होने से बिजली गुल

Mon, 01 Sep 2025 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Trouble in rain on power lines, power cut due to puncture insulator
शाहजहांपुर। भारी बारिश की वजह से शहर और देहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हथौड़ा उपकेंद्र के हयातपुरा फीडर पर घंटों बिजली नहीं आने से उपभोक्ता परेशान हो उठे। लाइन पर पेड़ गिरने और इंसुलेटर पंक्चर होने से बिजली गायब रही।
विज्ञापन

रविवार की रात तेज बारिश होने के दौरान बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। हथौड़ा उपकेंद्र का हयातपुरा फीडर रात में ट्रिप हो गया। इसके चलते हयातपुरा, हनुमत धाम, रोशनगंज समेत दर्जनों मोहल्लों के करीब तीन हजार घरों की आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

सुबह जेई अंकित तिवारी के नेतृत्व में टीम ने लाइन पर गश्त की। टीम को हनुमत धाम स्थित पनिया मस्जिद के पास तार टूटा मिलने पर उसे सही करा दिया गया। करीब नौ बजे बिजली बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच दोपहर में फिर से लाइन में फॉल्ट आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने फिर उपकेंद्र पर कॉल कर अवगत कराया। इस बीच टीम ने पूरी लाइन पर गश्त कर डाली, लेकिन फॉल्ट नहीं मिला। शाम करीब चार बजे खान साहब की बगिया के पास गली में अंतिम छोर पर 11 केवीए की लीड जली मिली। इसे सही कराकर आपूर्ति को बहाल किया गया।
इसी तरह मऊ बासक क्षेत्र की आपूर्ति भी बाधित रही। रात में तेज बारिश के दौरान कच्चा कटरा फीडर पर करीब एक घंटे तक बंद रहा। लाइन पर गूलर की पेड़ की डाल गिरने से आपूर्ति बाधित हुई।
-
पाली फीडर पर 24 घंटे बाद आई बिजली, राहत तब भी नहीं
जलालाबाद इलाके की बिजली व्यवस्था को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। रविवार को पाली फीडर पर फॉल्ट आने के चलते भानपुर, उमराह, बरेंडा समेत सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली नहीं आने से लोग पूरी रात अंधेरे में करवटें बदलते रहे। लोगों ने जेई को कॉल की। उन्होंने फॉल्ट होने की बात बताई। करीब 24 घंटे के बाद गांवों को बिजली मिली, लेकिन आधे घंटे के बाद फिर आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में लोगों को दुश्वारियों से जूझना पड़ा। इसी तरह अटसलिया उपकेंद्र के मूड़ा फीडर पर इंसुलेटर पंक्चर हो गया। वहीं 220 केवीए लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली गायब रही।

-
कंट्रोल रूम से नहीं मिल रहे लोगों को जवाब
बिजली निगम ने समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की है। व्हाट्सएप पर मेसेज करने के बाद उसका जवाब देने के निर्देश हैं, लेकिन वर्तमान में कंट्रोल रूम पर मेसेज पहुंचने के बाद जवाब नहीं मिल रहा है। ऐसे में लोगों को फॉल्ट आदि के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed