फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tricolor processions were taken out across the district, slogans of Bharat Mata ki Jai were raised

Shahjahanpur News: जिलेभर में निकालीं गईं तिरंगा यात्राएं, भारत मां की जय के लगे नारे

Thu, 14 Aug 2025 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tricolor processions were taken out across the district, slogans of Bharat Mata ki Jai were raised
जनता इंटर कॉलेज में तिरंगा यात्रा निकालते छात्र। सूचना विभाग
शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जिलेभर में धूमधाम से तिरंगा यात्राएं निकालीं गईं। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

भाजपा हनुमत धाम मंडल की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में बाइकों पर तिरंगा लहराते हुए पदाधिकारियों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। सुबह दस बजे रैली का शुभारंभ किया गया। विभिन्न मार्गों से रैली गुजरी, जिसका फूल वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, वैभव खन्ना आदि मौजूद रहे।
मेरा युवा भारत व जिला गंगा समिति की ओर से जनता इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता के उत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान व नशा मुक्त अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नशा मुक्त भारत बनाने में युवाओं की भूमिका विषयक निबंध प्रतियोगिता कराई गई। इसमें प्रथम स्थान सचिन, द्वितीय अभिषेक कुमार व तृतीय स्थान विजय सिंह तोमर ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राचार्य कैप्टन अनिलेश सिंह ने सभी को नशा मुक्त भारत अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने व जीवन में कभी नशा न करने के लिए प्रेरित किया। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने हर घर तिरंगा अंतर्गत सेल्फी व फोटो व वीडियो को माय भारत पोर्टल पर अपलोड करने के बारे में बताया। छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान सुनील कुमार पांडेय, अमर सिंह, सत्यपाल सिंह, विवेक, हिमांशु सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जलालाबाद में विद्यार्थी परिषद ने निकाली तिरंगा यात्रा
जलालाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई के नेतृत्व मे नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत काकोरी शहीद इंटर काॅलेज से हुई जो बरेली फर्रुखाबाद हाइवे से सरैया मोड़ व तहसील रोड होते हुए वापस कॉलेज के मैदान में पहुंची। मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजकमल वाजपेयी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आयुष्मान चौहान, मेडविजन जिला संयोजक जितेंद्र पाल, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा शिवम गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद


बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
खुटार। बुधवार को खुटार के गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नगर मे तिरंगा यात्रा निकाली। प्रबंधक हरदेव सिंह सिद्धू ने यात्रा को राष्ट्रीय ध्वज दिखाकर शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा में निदेशक नवदीप सिंह, प्रधानाचार्य राजकुमार साहू, अंकित सिंह भदौरिया, अमित मिश्र सहित कई शिक्षकों का सहयोग रहा। संवाद

जनता इंटर कॉलेज में तिरंगा यात्रा निकालते छात्र। सूचना विभाग

जनता इंटर कॉलेज में तिरंगा यात्रा निकालते छात्र। सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed