फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tribute paid to Dr. Ambedkar on Constitution Day

Shahjahanpur News: संविधान दिवस पर डाॅ.आंबेडकर को किया नमन

Wed, 26 Nov 2025 10:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Dr. Ambedkar on Constitution Day
शाहजहांपुर में एसपी कॉलेज में डॉ.बीआर आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते छात्र-​शिक्षक।
शाहजहांपुर। संविधान दिवस पर बुधवार को पुलिस कार्यालय में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। शपथ भी ली गई। इसके अलावा अन्य संस्थाओं ने भी कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में हुए आयोजन में एसपी राजेश द्विवेदी ने संविधान की प्रस्तावना, मौलिक कर्तव्यों व संविधान में निहित आदर्शों व मूल्य के उद्देशिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता व संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए शपथ दिलाई। सीओ सिटी पंकज पंत, सीओ शुभम वर्मा आदि मौजूद रहे। इसी तरह पुलिस लाइन में एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण व सभी थानों में शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

पंचशील सोशल वेलफेयर सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने घंटाघर स्थित डॉ.आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। लोकतंत्र की स्थापना में डाॅ. आंबेडकर का योगदान विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि भारत विश्व का सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्रात्मक गणराज्य है। इसकी स्थापना में डॉ. भीमराव आंबेडकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संजय कपूर ने भी विचार रखे। ज्वाला प्रसाद, अतुल श्रीवास्तव, बुधपाल सिंह, श्रवण कुमार, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर एसपी कॉलेज में शिक्षकों व छात्रों ने संविधान की उद्देशिका की शपथ ग्रहण की।
--
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयोजित की विचार गोष्ठी

पुवायां। कांग्रेस कार्यालय पर हुई विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किए। पीसीसी सदस्य और किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरुणोद मिश्रा ने कहा कि सन् 1949 में 26 नवंबर के दिन ही भारत की संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया था। शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर राजीव चौक पर मुंबई हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस मौके पर आनंद आर्य, सुनील कुशवाह, राहुल मौर्य, सौरभ शुक्ल, राममोहन मिश्र, आशीष तिवारी, राकेश मिश्र, पंकज मिश्र, सरमोद मिश्र सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
--
सभी को करना चाहिए संविधान का सम्मान : जनपद न्यायाधीश
शाहजहांपुर। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा ने न्यायालय परिसर में संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराया। इसमें समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि हम सभी को संविधान का सम्मान करना चाहिए। जिस तरह सभी धर्मों के धार्मिक ग्रंथ पवित्र हैं, उसी प्रकार देश का संविधान हम सभी के लिए पवित्र ग्रंथ है। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र कुमार-तृतीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदीप कुमार जायसवाल, आशीष वर्मा, पंकज कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश मिश्र-तृतीय, नरेंद्र नाथ पांडेय आदि न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। संवाद

--
संविधान के प्रति किया जागरूक
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में किया गया। प्राधिकरण सचिव ओम प्रकाश मिश्र-तृतीय ने संविधान के अनुच्छेदों के विषय में चर्चा की। प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय, वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अफजल आदि मौजूद रहे। एसएस कॉलेज में एनएसएस की ओर से आयोजित निबंध लेखन में सत्यम यादव, भाषण में एकता मिश्र प्रथम रहीं। प्रो. आदित्य कुमार सिंह, प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार आजाद, डॉ. अरुण यादव, नीलू कुमार, पवन गंगवार, डॉ. विकास खुराना आदि मौजूद रहे। एसएस लॉ कॉलेज में भारतीय संविधान और सामाजिक न्याय की अवधारणा विषय पर गोष्ठी हुई। विधिक सहायता केंद्र की ओर से संविधान ज्ञान परीक्षा में यशस्वी राजानी प्रथम रहे। मुख्य अतिथि अपर जिला व सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश मिश्र ने विधि एवं राजनीति विज्ञान के छात्रों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ ग्रहण कराई। डॉ. आदित्य सिंह, प्राचार्य डॉ. जयशंकर ओझा, लीगल एड क्लीनिक के संयोजक डॉ. अनिल शाह ने विचार रखे। सपा कार्यालय पर संविधान मान स्तंभ रखकर देश के संविधान को बचाने का संकल्प किया। जिलाध्यक्ष तनवीर खान, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, विजय सिंह, रामसूरत यादव, सैयद रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में एसपी कॉलेज में डॉ.बीआर आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते छात्र-शिक्षक।

शाहजहांपुर में एसपी कॉलेज में डॉ.बीआर आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते छात्र-शिक्षक।

शाहजहांपुर में एसपी कॉलेज में डॉ.बीआर आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते छात्र-शिक्षक।

शाहजहांपुर में एसपी कॉलेज में डॉ.बीआर आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते छात्र-शिक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed