{"_id":"63fe4a41d105febd490c1086","slug":"trial-dates-fixed-for-admission-to-sports-hostel-shahjahanpur-news-c-4-1-79512-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए ट्रॉयल की तिथियां तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए ट्रॉयल की तिथियां तय
Wed, 01 Mar 2023 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खेल निदेशालय लखनऊ में जनपद में स्थापित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में वर्ष 2023-24 में प्रवेश के लिए ट्रॉयल का आयोजन हथौड़ा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, फुटबाल, बैडमिंटन, फुटबाल, टेबिल टेनिस का जिला स्तरीय चयन 13 मार्च और मंडलय स्तर ट्रॉयल 15 मार्च को सुबह नौ बजे होगा। इन्हीं खेलों में बालिकाओं का जिला स्तरीय चयन 14 व मंडल स्तर चयन 16 मार्च को होगा।
उन्होंने बताया कि क्रिकेट, कबड्डी, वॉस्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, हैंडबॉल बालक वर्ग का जिला स्तरीय के लिए 17 मार्च व मंडल स्तर के लिए 20 मार्च को ट्रॉयल होगा। इसी तरह बालिका वर्ग के लिए जिले का ट्रॉयल 18 मार्च व मंडल के लिए 20 मार्च को चयन होगा। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं जिला खेल कार्यालय से फार्म प्राप्त कर ट्रॉयल से एक दिन पहले जमा कर दें।