{"_id":"1e68ca56be8db98ba6bc59bfb411c50c","slug":"trench-method-of-producing-sugarcane-farmers-learned-techniques-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने सीखी ट्रेंच विधि से गन्ना उत्पादन की तकनीक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने सीखी ट्रेंच विधि से गन्ना उत्पादन की तकनीक
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 25 Mar 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए गन्ना किसानों ने ट्रेंच विधि से गन्ना उत्पादन की आधुनिक तकनीक सीखी। इन 40 किसानों ने गन्ना शोध परिषद के प्रक्षेत्र में गन्ने के साथ सहफसली खेती करने की जानकारी भी हासिल की।
गन्ना किसान संस्थान के सहायक निदेशक प्रवीण कपिल ने मेरठ, बागपत, बुलंदशहर एवं सहारनपुर के गन्ना किसानों को बताया कि संशोधित ट्रेंच विधि खेती करने से चीनी परता और गन्ना उत्पादन में खासी बढ़ोत्तरी होती है। साथ ही 60 प्रतिशत पानी की बचत की जा सकती है। कहा कि शरदकालीन गन्ने के साथ आलू, लहसुन, चुकंदर, मूली, गाजर, धनिया, चना, मटर, मसूर आदि की बुवाई की जा सकती है। बसंतकालीन गन्ने के साथ मूंग, उरद, राजमा की खेती की जा सकती है।
गन्ना वैज्ञानिक डॉ. केपी सिंह ने अच्छे गन्ना बीज के महत्व एवं कोर कमेटियों के द्वारा स्वीकृत गन्ना प्रजातियों और जल्द पकने वाली गन्ना प्रजातियों के बारे में बताया। किसानों ने निगोही चीनी मिल और गांव कुदिरना के जयवीर यादव के गन्ना खेतों पर भी भ्रमण किया। इस दौरान निगोही चीनी मिल प्रबंधक रणधीर सिंह, राजेश कुमार, नकलीराम, शिशुपाल वर्मा, एमएस वर्मा आदि मौजूद रहे।