फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trees and branches fell in various places due to the rain; power outages occurred as lines connected to substations snapped.

Shahjahanpur News: बारिश से कहीं गिरे पेड़, कहीं डालें... उपकेंद्रों की लाइनें टूटने से बिजली गुल

Tue, 08 Sep 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Trees and branches fell in various places due to the rain; power outages occurred as lines connected to substations snapped.
शाहजहांपुर में चिनौर में बिजली की लाइन को पानी में खड़े होकर  ठीक करते कर्मचारी। स्रोत: निगम
शाहजहांपुर। तेज बारिश और हवा के कारण रविवार रात शहर समेत पूरे जिले में बिजली आपूर्ति पटरी से उतर गई। शहर में गोविंदगंज उपकेंद्र को छोड़कर अन्य विद्युत उपकेंद्र ब्रेकडाउन की चपेट में रहे। कई स्थानों पर बिजली लाइनों पर पेड़ों की डाल और पेड़ गिरने से तार टूट गए। लगातार बारिश के बीच विद्युत निगम की टीमों ने फॉल्ट दूर करने का काम शुरू किया। शहर में ज्यादातर क्षेत्रों में आधी रात के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार शाम से शुरू हुई मूसलधार बारिश के बीच करीब सात बजे से बिजली लाइनों में फॉल्ट आने शुरू हो गए। हथौड़ा विद्युत उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आने से पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद रात 12 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। निगोही रोड, बहादुरगंज, ककरा, सिटी पार्क समेत अन्य विद्युत उपकेंद्रों की लाइनें भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

कच्चा कटरा, रोजा, निगोही रोड, डीएम कंपाउंड और हनुमत धाम के पास बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। बारिश के बीच कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर फॉल्ट दुरुस्त किए। आधी रात के बाद अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति रात में ही बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
निगोही की लाइन का टूटा तार, कर्मियों ने पानी में घुसकर जोड़ा
निगोही। पैना से निगोही विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवीए लाइन पर रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात में पेड़ हटाकर लाइन को ट्राई किया गया तो दोबारा फॉल्ट हो गया। इसके बाद बीसलपुर से आई वैकल्पिक लाइन से बिजली आपूर्ति दी गई। सोमवार को विद्युत कर्मचारियों ने लाइन की गश्त की तो चिनौर गांव के पीछे तार टूटा मिला। कर्मचारियों को लाइन दुरुस्त करने के लिए लगाया गया, लेकिन आसपास बारिश का पानी भरा होने के कारण काफी परेशानी हुई। इसके बावजूद कर्मचारियों ने पानी में घुसकर लाइन को दुरुस्त किया। शाम करीब सात बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। संवाद
------------------
33 हजार केवीए लाइन पर पेड़ गिरने से सात घंटे बिजली गुल
कांट। बारिश के दौरान 33 केवीए लाइन पर पेड़ गिरने से कांट नगर पंचायत समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति करीब सात घंटे बाधित रही। रविवार रात करीब सात बजे आंधी-पानी के दौरान पेड़ गिरने से लाइन में फॉल्ट आ गया और पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। अवर अभियंता आदर्श कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फॉल्ट दुरुस्त कराने का काम शुरू कराया। अधिशासी अभियंता एके मिश्रा ने बताया कि टीम ने रात में ही फॉल्ट को दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी थी। संवाद
-----------------------
वीसीबी मशीन पर बिजली गिरने से 4500 घरों की आपूर्ति रही ठप



खुटार। खुटार विद्युत उपकेंद्र पर रविवार रात 8: 30 बजे वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) मशीन पर बिजली गिरने से फॉल्ट आ गया। इससे नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात में दूसरे फीडर से बिजली दी गई, लेकिन कुछ ही देर में खराबी के कारण फिर बिजली गुल हो गई। 4500 उपभोक्ताओं को सुबह नौ बजे बिजली आपूर्ति मिल सकी, लेकिन बार-बार ट्रिपिंग होती रही।



उपकेंद्र केे कंप्यूटर, लैपटॉप सहित कई उपकरण भी फुंक गए। अधिकारियों को जानकारी देने के बाद दूसरे फीडर से कस्बे की बिजली आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन रात एक बजे फिर से फॉल्ट हो गया और आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार सुबह चार बजे पूर्व चेयरमैन अनुपम शुक्ला ने एसडीओ हरेंद्र राहुल से बात कर आपूर्ति जल्द सुचारु कराने की मांग की।



कर्मचारियों ने वीसीबी मशीन की मरम्मत कर सोमवार सुबह नौ बजे आपूर्ति शुरू की, लेकिन बार-बार ट्रिपिंग के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मैलानी और कजरा फीडर पर भी बारिश के कारण फॉल्ट के चलते सोमवार दोपहर तक आपूर्ति ठप रही। एसडीओ हरेंद्र राहुल ने बताया कि वीसीबी मशीन को सही करा दिया गया है। शाहजहांपुर से भी टीम ने आकर जांच की है। एक्सईएन पुनीत निगम ने बताया कि आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।




--



राठ में चार दिन से बिजली सप्लाई ठप



खुटार। गांवसभा राठ के मजरा कुभियां माफी में बारिश के दौरान ट्रांसफाॅर्मर पर बिजली गिरने से चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। गांव में लगभग 25 कनेक्शनधारक हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रतीपाल सिंह, रामचंद्र, नन्हीं देवी, नेमवती, शिवकरण, संजीव, मानवेंद्र सिंह, रामलाल आदि ने ट्रांसफाॅर्मर बदलवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed