फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tree block highway

पेड़ गिरने से स्टेट हाईवे जाम, यात्री फंसे 

Tue, 29 Aug 2017 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Tue, 29 Aug 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
Tree block highway
रोड जाम - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-पलिया स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह सिंधौली क्षेत्र में कंधऊ गांव के पास अचानक एक पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे हाईवे पर जाम लग गया। नतीजतन करीब आधा घंटे तक यात्री उसमें फंसे रहे। ग्रामीणों ने पेड़ की डालें काटकर रास्ता साफ किया। इसके बाद आवागमन सुचारु हो सका। 
विज्ञापन

स्टेट हाईवे के किनारे पश्चिम दिशा में लगा पेड़ मंगलवार सुबह लगभग 9.30 बजे अचानक जड़ से टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे रोड जाम हो गया। दोनों ओर भारी चौपहिया वाहनों की भीड़ लग गई। छोटे चौपहिया वाहन चालक ने रोड किनारे खेतों से रास्ता तलाश लिया और वहीं से वाहनों को निकालना शुरू कर दिया। दोपहिया वाहन भी इसी रास्ते से निकलने लगे, लेकिन बड़े वाहन रोडवेज बसें, ट्रक और डीसीएम जाम में फंस गए। कुछ ही देर में दोनों ओर आधा-आधा किलोमीटर दूर तक वाहनों की लाइनें लग गईं। जाम में फंसे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रतिदिन चलने वाले नौकरी-पेशा यात्रियों को दस बजे तक ऑफिस पहुंचना था, लेकिन वे लोग बीच में ही फंस गए। वाहनों की लंबी लाइन देखकर कर ग्रामीणों ने कुल्हाड़ी से पेड़ की डालों को काटना शुरू किया। लगभग आधा घंटे बाद रास्ता साफ हो पाया। इसके बाद भी पहले एक तरफ के वाहन निकाले गए, फिर दूसरी तरफ के वाहन निकाले जा सके।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed