फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Treatment of kidney disease experts to share

विशेषज्ञों ने गुर्दा रोग के उपचार को बांटे अनुभव

Sun, 28 Feb 2016 11:56 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 28 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Treatment of kidney disease experts to share

इंडियन मेडिकल एसोएिसशन (आईएमए) के तत्वावधान में गुर्दा रोग के लक्षण और उपचार पर चर्चा की गई। इस अवसर पर गंगाशील अस्पताल के गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय वाजपेयी ने सड़क दुर्घटना के पश्चात होने वाले आपरेशन, डिलीवरी, सेप्टिसीमिया में गुर्दों का बचाव आदि पर अनुभव बांटे और उनके उपचार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

विज्ञापन

आईएमए भवन पर हुई क्लीनिकल मीटिंग में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत गुप्ता ने आपरेशन के समय बेहोशी देने से पहले होने वाली जांचों, उनके लाभ और सावधानियों के बारे में बताया। संस्था सचिव डॉ. संजय पाठक के संचालन में हुई मीटिंग में मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. कमल कुमार, विशिष्ट अतिथि एसपी डॉ. मनोज कुमार ने शिरकत की। अध्यक्ष डॉ. सोम शेखर दीक्षित ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. जेएम सक्सेना, डॉ. किरन दीप, डॉ. विकास टंडन, डॉ. परविंदर सिंह, डॉ. रमाकांत, डॉ. अनुज गोयल, डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. योगेश कौल, डॉ. रिजवान खान, डॉ. प्रेरणा, डॉ. पीयूष श्रीवास्तव, डॉ. आरसी अस्थाना, डॉ. वीपी चौधरी, डॉ. सूरी, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. सिद्धार्थ बहल, डॉ. डीएस माथुर, डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. आशा रानी समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed