{"_id":"62dd97005986f5233634c42b","slug":"traveling-of-trains-on-shahjahanpur-pilibhit-route-is-less-liked-by-people-shahjahanpur-news-bly4923946177","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को कम रास आ रहा शाहजहांपुर-पीलीभीत रूट की ट्रेनों का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को कम रास आ रहा शाहजहांपुर-पीलीभीत रूट की ट्रेनों का सफर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चार साल बाद शाहजहांपुर-पीलीभीत रूट पर चली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम रहने से रेल अधिकारियों की चिंता बढ़ने लगी हैं। कम यात्री संख्या से रेलवे को इतनी भी कमाई नहीं हो पा रही जिससे रेलवे स्टेशन के मेंटीनेंस पर होने वाले खर्च को भी निकाला जा सके।
पूर्वोत्तर रेलवे के शाहजहांपुर-पीलभीत रेलवे स्टेशनों के बीच चार साल के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है जिसका इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को बेसब्री से इंतजार था। अब जब ट्रेनें चलने लगी हैं तो कम लोग ही यात्रा कर रहे हैं। जबकि उम्मीद लगाई जा रही थी, दिन-ब-दिन ट्रेनों में यात्री संख्या बढ़ती जाएगी। वर्तमान में शाहजहांपुर से पीलीभीत जाने वाली दो जोड़ी ट्रेनों के 250 के आसपास ही टिकट बिक पा रहे हैं। जबकि अमान परिवर्तन से पहले इन रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या हजारों में होती थी और रेलवे को अच्छी कमाई हो रही थी। कम यात्री संख्या ने रेलवे के अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। उनका कहना है यात्री संख्या कम होने से ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ सकता है। वर्तमान में इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों के इतने टिकट भी नहीं बिक रहे कि रेलवे स्टेशन की मेंटीनेंस पर होने वाले खर्च ही पूरे हो सकें।
उत्तर रेलवे के कर्मचारी ही कर रहे स्टेशन का संचालन
पूर्वोत्तर रेलवे के शाहजहांपुर स्टेशन का संचालन उत्तर रेलवे के कर्मचारियों द्वारा ही किया जा रहा है। इसका कारण पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा स्टेशन अधीक्षक समेत किसी कर्मचारी की नियुक्ति न किया जाना है। अमान परिवर्तन का काम होने के बाद स्टेशन के संचालन की जिम्मेदारी उत्तर रेलवे के कर्मचारियों को दी गई है। सिर्फ ट्रेनों का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे के लोको पायलट व सहायक करते हैं। रेलवे स्टेशन पर सफाई, टिकट बिक्री आदि का कार्य उत्तर रेलवे के कर्मचारियों की देखरेख में हो रहा है।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों को वेतन देना भी मुश्किल
पूर्वोत्तर रेलवे के शाहजहांपुर स्टेशन पर सफाई का कार्य उत्तर रेलवे के मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक शशांक पांडेय की देखरेख में होता है। शशांक बताते हैं कि इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों में यात्री संख्या बहुत कम हो रही है, इसलिए टिकट की बिक्री भी कम है। इसकी वजह से कर्मचारियों का वेतन निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन से संचालित ट्रेनों में यात्री संख्या में इजाफा नहीं हो रहा है। दो जोड़ी ट्रेनों के लिए प्रतिदिन 200 से 250 टिकट ही बिक रहे हैं। शनिवार सुबह 9 बजे शाहजहांपुर से पीलीभीत जाने वाली ट्रेन से यात्रा के लिए स्टेशन टिकट काउंटर से 150 टिकट और शाम 4 बजे वाली ट्रेन के लिए करीब 100 टिकट ही बिके। कुल 250 टिकटों की बिक्री ही हुई। ट्रेनों में यात्री संख्या बढ़े तो रेलवे की कमाई अच्छी होगी। - पीएस तोमर, स्टेशन अधीक्षक