फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Travel carefully in the forest, interceptors keep an eye on the speed of vehicles.

Shahjahanpur News: जंगल में संभलकर करें सफर, वाहनों की स्पीड पर है इंटरसेप्टर की नजर

Wed, 13 Sep 2023 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Travel carefully in the forest, interceptors keep an eye on the speed of vehicles.
दुधवा गौरी फंटा रोड पर इंटर सेप्टर से वाहनों की स्पीड जांचते यात्री कर अधिकारी
लखीमपुर खीरी। अगर आप दुधवा-गौरीफंटा और भीरा-मैलानी मार्ग से गुजर रहे हैं तो अपने वाहन निर्धारित 30 किमी की रफ्तार से ही चलाएं। गति सीमा उल्लंघन पर आपका चालान कट सकता है। वन और परिवहन विभाग इंटरसेप्टर में लगे कैमरों से वाहनों की स्पीड पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन

बीते दिनों जंगल में ओवरस्पीड की वजह से कई दुर्घटनाएं हुईं। इनमें चीतल और बंदर की मौत हो गई। हादसे के बाद वन विभाग ने परिवहन विभाग के साथ मिलकर वाहनों की रफ्तार पर रोकथाम का प्लान बनाया है। दुधवा टाइगर रिजर्व के उप निदेशक डॉ. रंगा राजू टी और परिवहन विभाग की योजना में तय हुआ कि सप्ताह में तीन दिन दोनों विभाग मिलकर इन वाहनों पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए परिवहन विभाग को एक इंटरसेप्टर वाहन दिया गया है। इस वाहन में नाइट विजन कैमरे लगे हैं, जो वाहन की स्पीड रिकॉर्ड करेंगे। तेज गति होने पर स्वत: ही वाहन का चालान हो जाएगा। इसका संदेश वाहन स्वामी के मोबाइल पर जाएगा। इसी क्रम में मंगलवार को यात्री कर अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र और रेंजर रितेश पटेल ने गौरीफंटा रोड पर वाहनों की गति की जांच की। ओवरस्पीड में 15 वाहनों का चालान किया गया। यात्री कर अधिकारी ने बताया कि जंगल से गुजरने पर गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed