फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   transformer failure, supply remained closed for six hours

ट्रांसफॉर्मर में खराबी से छह घंटे तक ठप रहा आनंदपुरम फीडर

Mon, 29 Aug 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
transformer failure, supply remained closed for six hours
कलान में बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। हाईटेंशन लाइनों पर ओवरलोडिंग के चलते बिजली नेटवर्क में खराबी आ रही है। कहीं ट्रांसफॉर्मर खराब हो रहे हैं, तो कहीं लाइन को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए फीडरों पर स्थानीय कटौती से बिजली संकट बढ़ रहा है। ट्रांसफॉर्मर में आई खराबी के कारण शहर के ककरा कलां उपकेंद्र का आनंदपुरम फीडर छह घंटे बंद रहा। उधर, कलान में गढ़िया छवि फीडर की बिजली आपूर्ति बंद होने के विरोध में ग्रामीणों ने वहां के उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

आनंदपुरम फीडर से जुड़े क्षेत्रों में रात तीन बजे फीडर से जुड़े इलाकों में अंधेरा छा गया। सुबह दिन निकलने के बाद तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो तमाम घरों में पानी का संकट हो जाने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी। सुबह सात बजे प्रभारी अवर अभियंता सत्यपाल सिंह ने लाइन स्टाफ को पेट्रोलिंग करने भेजा, लेकिन 11 केवी लाइन दो बार चेक करने पर भी कहीं कोई जंपर जला नहीं मिला।
विज्ञापन

करीब दो घंटे फॉल्ट तलाश करने में निकल गए। बाद में आनंदपुरम में जयजय राम की चक्की के पास लगे 250 केवी के ट्रांसफॉर्मर की जांच की गई तो उसके केबिल ज्वॉइंट जले पाए गए। उन्हें ठीक करने के बाद सुबह 9.05 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। इस दौरान करीब सात सौ घरों और प्रतिष्ठानों की बत्ती गुल रहने से लोग खासे परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटौती से परेशान ग्रामीणों का कलान उपकेंद्र में हंगामा
कलान। गांवों में कई दिन से अघोषित बिजली कटौती से तमाम गांवों में बिजली संकट बना हुआ है। अघोषित बिजली कटौती और अधिकारियों की उदासीनता से परेशान ग्रामीणों ने कलान के विद्युत उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया। गांव लक्ष्मणपुर, मोहनपुर, कलुआपुर, कासिम नगला, हेतमपुर, अब्दुल्लानगर, चरनोखा आदि के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांवों में पिछले कई दिन से अघोषित कटौती की जा रही है। बिजली के बगैर सिंचाई नहीं हो पाने से धान की फसल भी सूख रही है।
लक्ष्मनपुर के पूर्व प्रधान राहुल प्रताप सिंह, आलोक प्रताप सिंह, गौरव सिंह, आशीष प्रताप सिंह आदि ने फसल की समस्या के संबंध में प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तथा ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को भी पत्र देकर अवगत करा चुके हैं। इस दौरान आजाद अली, राकेश कुमार, संतोष कुमार, रवि कुमार, सरवन लाल, गौरव प्रताप, विजय कुमार तिवारी, ओमेंद्र, राजाराम, बृजेश कुमार, नेत्रपाल, राघवेंद्र, रामरहीम, राजीव कुमार, संतराम आदि मौजूद रहे।

एसएसओ मुन्ना लाल ने बताया कि उपकेंद्र के यार्ड में लगी मशीनरी को ओवरलोडिंग से बचाने के लिए जेई के निर्देश पर सभी फीडरों को दो-दो घंटे के लिए बंद करके उन पर बारी-बारी बिजली दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों को दिन में औसतन पांच-छह घंटे बिजली दी जा रही है लेकिन रात में सिस्टम कंट्रोल से कटौती होने के कारण बिजली देना मुश्किल हो रहा है। वहीं, जलालाबाद के एसडीओ राजेश कुमार और जेई कलान माता प्रसाद से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed