फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Transformer becomes ball of fire, power failure

Shahjahanpur News: आग का गोला बना ट्रांसफार्मर, बिजली गुल

Mon, 03 Jun 2024 04:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 03 Jun 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Transformer becomes ball of fire, power failure
तिलहर में आग का गोला बनकर जलता ट्रांसफार्मर
तिलहर। देर रात आर्य समाज स्थित महर्षि दयानंद शिक्षा सदन स्कूल के समीप लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग लगने से कई मोहल्लों की बिजली सप्लाई ठप हो गई है।
विज्ञापन

रविवार रात लगभग सवा दस बजे ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ फट गया और जलने लगा। स्कूल में रहने वाले कर्मचारी विष्णु मौर्य ने बताया कि आग लगने पर आसपास के मोहल्ले के लोग आ गए। फोन करके तत्काल सप्लाई बंद कराई गई। स्कूल प्रबंधक सत्य प्रकाश आर्य बताया कि आए दिन ट्रांसफार्मर में आग लगने से स्कूल के बच्चों के साथ बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। रात पौने 11 करीब अग्निशमन ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

एसडीओ और जेई से कई बार ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए कहा जा चुका है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed