फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Transactions worth crores of rupees with a bogus firm FIR filed in Budaun

Budaun News: फर्जी फर्म से करोड़ों रुपये का लेनदेन, सरकार को लगाया 43.39 लाख रुपये का चूना, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 20 Jun 2026 05:56 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 20 Jun 2026 05:56 PM IST
सार

उझानी में शबनूर ट्रेडर्स ने लकड़ी का फर्जी कारोबार दिखाकर 43.39 लाख रुपये की कर चोरी की। राज्य कर विभाग को जीएसटी पोर्टल से गड़बड़ी का पता चला। जांच में मौके पर कोई व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं मिला।

विज्ञापन
Transactions worth crores of rupees with a bogus firm FIR filed in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी में लकड़ी का कारोबार दिखाकर शबनूर ट्रेडर्स नाम की फर्म ने बड़ा खेल कर डाला। कागजों में करोड़ों रुपये के लेनदेन के बाद शक होने पर बरेली से राज्य कर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं मिला। मामला 43.39 लाख रुपये की टैक्स चोरी का बना। फर्जी फर्म की संचालिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


बरेली रेंज के राज्यकर अधिकारी की ओर से दर्ज धोखाधड़ी के इस मामले की भनक विभागीय अधिकारियों को जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के विश्लेषण से लगी। छतुइया रेलवे क्रॉसिंग के पास शबनूर ट्रेडर्स के नाम से लकड़ी के कारोबार के लिए व्यापारिक प्रतिष्ठान होने का दावा किया गया था।
विज्ञापन


गड़बड़ी उजागर होने के बाद राज्य कर विभाग के अधिकारी पहुंचे तो उन्हें मौके पर व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं मिला। आसपास के लोगों ने भी फर्म के बारे में जानकारी होने से इन्कार कर दिया। लोगों ने अधिकारियों को यह भी बताया कि छतुइया से लकड़ी की लोडिंग और अनलोडिंग भी नहीं हुई है। इसके बाद शक और गहराया तो गहनता से जांच की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी ई- बिल भी दर्शाए 
जांच में फर्जीवाड़े की पोल खुल गई। पोर्टल पर फर्म के आंकड़ों से सामने आया कि वित्तीय वर्ष- 2022-23, वर्ष-2023- 24, वर्ष-2024-25 और वर्ष-2025-26 में शबनूर फर्म ने करोड़ों रुपये का व्यापार दिखाया। फर्म ने फर्जी ई- बिल भी दर्शाए हैं।

विभागीय स्तर से फर्म के फोन नंबर पर कई बार कॉल की गई तो हर बार ही उस पर इनकमिंग बंद आई। पुलिस ने फर्जी फर्म संचालिका सहसवान में सैफुल्लागंज निवासी शबनूर पुत्री शफीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसकी विवेचना शिवकुमार मलिक को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed