{"_id":"69a493270becc60ded0f5ad6","slug":"trains-full-on-holi-passengers-even-crammed-into-parcel-vans-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-166897-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: होली पर ट्रेनें फुल, पार्सलयान तक में घुसे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: होली पर ट्रेनें फुल, पार्सलयान तक में घुसे यात्री
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
शाहजहांपुर। होली के नजदीक आते ही अप और डाउन लाइन की ट्रेनाें में सफर काफी मुश्किल हो रहा है। स्लीपर और एसी बोगी की सीटें पहले से बुक हैं। ऐसे में जनरल बोगियों में प्रवेश करने व सीट को लेकर मारा-मारी मची है। पहले से भरकर आ रही बोगियों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। जिस वजह से पार्सल यान और पायदान पर बैठकर सफर करने के लिए यात्री मजबूर हैं, जबकि पार्सलयान में सफर करने पर जुर्माने के प्रावधान है। दूसरी ओर बसों में भी भीड़ उमड़ रही है। त्योहार पर डग्गामार वाहन भी क्षमता से अधिक सवारी लेकर दौड़ रहे हैं।
चार मार्च को होली का रंग खेला जाएगा। त्योहार के नजदीक आते ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। आरक्षित बोगियाें में सीटें फुल हो गईं हैं, जबकि जनरल बोगी में पैर रखने की जगह नहीं है। पार्सल यान और दिव्यांग बोगी तक में यात्रियों ने कब्जा कर रखा है। रविवार को डाउन लाइन की राज्यरानी एक्सप्रेस आई तो उसमें चढ़ने के लिए मारा-मारी रही।
बोगी में सवार होने और उतरने को लेकर यात्रियाें में नोकझोंक तक हो गई। जगह नहीं मिलने पर आधे यात्री सवार नहीं हो पाए। इसके बाद त्रिवेणी एक्सप्रेस में सीट घेरने को लोग परेशान रहे। इसी तरह अप लाइन की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। जिसके चलते यात्रियों को दुश्वारियों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
--
ट्रेनों में सीट खाली नहीं
त्योहार पर सोमवार को शाहजहांपुर से दिल्ली जाने के लिए पदमावत एक्सप्रेस के स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी आदि में सीट उपलब्ध नहीं है। इसी रूट की लखनऊ मेल में भी किसी बोगी में सीट खाली नहीं है। सत्याग्रह एक्सप्रेस, पोरबंदर एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस में भी सीटें फुल हैं।
इन्हीं ट्रेनों में छह मार्च तक लंबी वेटिंग मिल रही है। इसी तरह शाहजहांपुर से लखनऊ रूट की ट्रेनें भी खाली नहीं हैं। सोमवार को लखनऊ जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में 26 वेटिंग है। इसी तरह फर्स्ट, सेकंड व थर्ड एसी में सीट नहीं है। पदमावत एक्सप्रेस में भी सीटें फुल है। नौचंदी एक्सप्रेस का स्लीपर कोच में कोई सीट उपलब्ध नहीं है।
--
लंबे इंतजार के बाद आई ट्रेन, फिर भी चढ़ नहीं पाए यात्री
अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में जाने वाले यात्री रविवार को समय से पहले स्टेशन पर पहुंच गए। ट्रेन आने पर बोगियां पहले से भरी थीं, जिसके चलते यात्री चढ़ नहीं पाए। काफी जद्दोजहद के बाद बोगी में प्रवेश किया, लेकिन पायदान पर बैठकर सफर करना पड़ा। बोगी के गेट पर जगह नहीं मिलने पर कुछ यात्री इमरजेंसी गेट से बाहर निकल पाए।
--
रोडवेज ने लंबे रूट पर बढ़ाई 50 बसें, लोकल मार्ग पर भी दौड़ाईं
अब तक सन्नाटे में रहने वाला रोडवेज बस अड्डा अब यात्रियों से गुलजार होने लगा है। होली को देखते हुए 28 फरवरी से निगम ने दिल्ली रूट पर 25 बसों को बढ़ा दिया है। बसें इधर से गिनी-चुनी सवारी लेकर निकलीं और उधर से भरकर आईं। वहीं लोकल मार्ग भी सवारियां निकलने लगी हैं। उनके लिए निगम ने बस अड्डे पर पर्याप्त गाड़ियां उपलब्ध करा दी हैं। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि होली पर लोकल मार्ग के लिए पर्याप्त बसें हैं। जिस रूट पर ज्यादा सवारी होंगी। उधर बसों को दौड़ाया जाएगा।
--
डग्गामार वाहनों ने रोडवेज से कम किराये पर सफर कराया
होली पर परिवहन निगम की बसों की अपेक्षा डग्गामार वाहनों ने कम किराये पर यात्रियों को सफर कराया। इससे लोकल मार्ग पर बसाें की अपेक्षा डग्गामार वाहन लोगों की पसंद रहे। बरेली मोड़ से बरेली तक 100 रुपये किराया वसूला गया। जबकि रोडवेज बस में करीब 126 रुपये देना पड़ते हैं। इसी तरह अन्य रूटों पर भी डग्गामार वाहन भरकर चलते रहे। डग्गामार पर सवारियों को लटका भी लिया गया।
--
यात्रियों ने कहा
बरेली के लिए जाना था। ट्रेन से यात्रा करने के लिए स्टेशन पर पहुंचे, लेकिन ट्रेन आने पर जगह नहीं मिली। महिला बोगी तक पर यात्रियाें ने कब्जा जमा रखा था।
-गीतांजलि, रोजा
--
रेलवे ने होली पर स्पेशल ट्रेन चलाई है, लेकिन उसका प्रचार-प्रसार नहीं किया है। इसके चलते होली स्पेशल ट्रेनों की लोगों को जानकारी तक नहीं है।
-इशिका, मोहल्ला ब्रज विहार
--
रेलवे ने 66 स्पेशल ट्रेनों को होली को देखते हुए चलाया है। जिसमें सीटें खाली है। यात्री रेल वन एप या काउंटर के जरिये स्पेशल ट्रेनों के लिए बुकिंग कर सकते हैं।
-आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम मुरादाबाद