{"_id":"67b0cc53b959c88f720932a9","slug":"trains-are-already-full-for-holi-confirmed-tickets-are-not-available-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-137794-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: होली के लिए अभी से फुल हो गईं ट्रेनें, नहीं मिल रही कन्फर्म टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: होली के लिए अभी से फुल हो गईं ट्रेनें, नहीं मिल रही कन्फर्म टिकट
Sat, 15 Feb 2025 10:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़। संवाद
शाहजहांपुर। अपनों के बीच रंगों का त्योहार होली मनाने के लिए इस बार भी लोगों को ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी झेलनी पड़ेगी। अभी से कन्फर्म टिकट मिलनी बंद हो गई है। लखनऊ रूट की गाड़ियों में हालात ज्यादा खराब हैं। इसमें वेटिंग 100 से पार है।
14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। कई लोगों ने दो माह पूर्व ही ट्रेनों में अपनी सीट पक्की कर ली है। ऐसे में दिल्ली, लखनऊ, कानपुर समेत अधिकतर रूटों की ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। रेलवे के अधिकारियों की मानें तो ट्रेनों में अब कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रही है। वर्तमान में प्रतीक्षा सूची में आरक्षण हो रहे हैं।
रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा भी नहीं की है। ऐसे में यात्री काफी ज्यादा परेशान हैं। पहले से चल रही गाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाने की तैयारी भी नहीं है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
इतनी है प्रतीक्षा सूची
- शाहजहांपुर से दिल्ली तक जाने के लिए 13 मार्च को पद्मावत एक्सप्रेस में 10, लखनऊ मेल में 16, सत्याग्रह एक्सप्रेस में 25, अवध आसाम में 13, अयोध्या एक्सप्रेस में 31, काशी विश्वनाथ में 14 वेटिंग चल रही है। इसी तरह 13 मार्च को शाहजहांपुर से लखनऊ जाना भी मुश्किल होगा। डाउन लाइन की अयोध्या एक्सप्रेस में 83, पद्मावत में 188, नौचंदी में 34, गरीब रथ में 237, बाघ एक्सप्रेस में 62 वेटिंग है।