फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   train stopped for corona suspect

साउथ अफ्रिका से लौटे यात्री में कोरोना लक्षण अफवाह पर रोकी ट्रेन

Tue, 24 Mar 2020 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
train stopped for corona suspect
शाहजहांपुर/रोजा। डाउन लाइन की सत्याग्रह एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे व्यक्ति में कोरोना के लक्षण होने की शिकायत पर उसे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर उतारकर जिला अस्पताल भिजवाया गया। मंगर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे सामान्य करार दिया।
विज्ञापन

शनिवार रात सत्याग्रह एक्सप्रेस मुरादाबाद से चली। तभी ट्रेन में सवार यात्रियों ने उनके साथ बैठे एक व्यक्ति में कोरोना के लक्षण होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। ट्रेन रात 12 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पर पहुंची, जहां कंट्रोल के आदेश पर यात्री को उतारकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों ने उसकी जांच की लेकिन कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए। आरपीएफ प्रभारी एसडी मीणा ने बताया कि यात्री साउथ अफ्रीका से आया था, जिसकी दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच की गई थी। उसके बाद वह सत्याग्रह एक्सप्रेस से सीवान जा रहा था। मगर ट्रेन मुरादाबाद से चलने के बाद पास बैठे यात्रियों को पता चला कि वह साउथ अफ्रीका से आ रहा है तो लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कंट्रोल के आदेश पर उसे यहां उतरवाया गया था।
विज्ञापन

नेपाल से आए युवक का सैंपल भेजा गया लखनऊ
शाहजहांपुर। तिलहर निवासी नेपाल से आए युवक में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उसका सैंपल लेकर जांच को लखनऊ भेजा गया है। मंगलवार को रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलहर निवासी एक युवक नेपाल में ईंट भट्ठे पर काम करता था। नेपाल से लौटने के बाद उसे जुकाम-बुखार, खांसी की शिकायत हुई तो मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी गई। चूंकि नेपाल भी कोरोना के मामले में संवेदनशील है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई और युवक के घर पहुंचकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उसे देर रात एंबुलेंस से जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। जहां उसका सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया। सीएमएस डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी तक अपने जिले में स्थिति सामान्य है। फिर भी इस तरह के जो भी मरीज आ रहे हैं। उनके बारे में एहतियात बरतते हुए उनका सैंपल लेकर लखनऊ भेजा जा रहा है, जिनमें अभी तक सारी रिपोर्ट निगेटिव आईं हैं। नेपाल से आए युवक को अभी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। सैंपल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
कोरोना की अफवाह पर दौड़ी टीम
कलान। क्षेत्र के गांव रासा नगरिया में निवासी युवक होली से आठ दिन पहले दिल्ली से लौटा था। उसे कई दिन से बुखार आ रहा है। सोमवार को किसी व्यक्ति ने उसे कोरोना वायरस का मरीज होने की अफवाह उड़ा दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक की जांच की तो उसे सामान्य बुखार निकला। इसके बाद उसे जरूरी दवाइयां दे दी गईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी आरेंद्र यादव ने बताया कि युवक में कोरोना वायरस जैसे कोई लक्षण नहीं हैं, किसी ने अफवाह उड़ा दी थी। संवाद

बीएसए ने बच्चों से की अपील, जहां हो वहीं रहो
शाहजहांपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने पत्र जारी कर बच्चों से अपील की है कि वह कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरे देश को मिलकर लड़ाई लड़नी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सभी का आह्वान किया है और सहयोग मांगा है। बीएसए का कहना है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सभी बच्चे अपने-अपने घरों, हास्टल अथवा जहां भी हैं, वहीं रहें। ट्रेन, बस, हवाई जहाज या किसी भी तरह के भीड़ वाले सार्वजनिक वाहन से यात्रा न करें। इस तरह के साधन से यात्रा करने पर भी संक्रमण व्यापक रूप से फैलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed