फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   train journy

आज से शुरू होगी जनरल टिकट से रेल यात्रा, यात्री खुश

Fri, 10 Dec 2021 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
train journy
ममता देवी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोविड-19 के चलते लगभग दो साल से रेलवे ट्रेनों में सामान्य टिकट बंद कर दिए थे। जनरल बोगी में भी यात्रा करने पर आरक्षण कराना पड़ रहा था। अचानक में यात्रा करनी पड़े तो टिकट नहीं मिलता था। लेकिन अब रेल प्रशासन 58 ट्रेनों में जनरल टिकट की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है, जोकि शुक्रवार से ही लागू हो जाएगा। हालांकि शाहजहांपुर से गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनें ही हैं, जिनमें जनरल टिकट पर यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

कुछ ट्रेनें कोहरे के कारण बंद हैं। जिनके दोबारा चलने पर सामान्य टिकट पर यात्रा कर सकेंगे। वर्तमान समय में चंडीगढ़ एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस आदि ट्रेनें निकल रही हैं। इन ट्रेनों में शाहजहांपुर से लखनऊ का जनरल टिकट 85 रुपए था, जोकि आरक्षण व्यवस्था लागू रहने पर दोगुना महंगा पड़ता था। लोगों का कहना है कि जनरल टिकट की व्यवस्था लागू होने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जनरल टिकट चालू होने से यात्रा करने में राहत मिलेगी। कहीं भी जाने के लिए पहले रिजर्वेशन कराने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। कहीं अचानक जाना पड़े, तो आरक्षण मिलना मुश्किल होता था। - रूपा पांडे
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने कुछ ट्रेनों में सामान्य टिकट की व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है, इससे बढ़िया बात क्या हो सकती है। अब कम से कम कहीं तुरंत जाना है, तो पहले आरक्षण कराने की जरूरत नहीं होगी। - संतोष अवस्थी
रेल प्रशासन ने सामान्य टिकट की व्यवस्था को लागू करने का जो निर्णय लिया है, वह काफी सराहनीय है। रोजा-बरेली पैसेंजर, बरेली-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेनों को भी चलाना चाहिए। - हरिओम
ज्यादातर हरिद्वार जाना होता है, जिसके लिए सामान्य किराया 75 रुपये था, लेकिन आरक्षण कराने पर अधिक रुपये देने पड़ते थे। अब कम किराये में ही रेल यात्रा कर सकेंगे, अच्छा निर्णय है। - ममता देवी लोदीपुर

अभी रेल विभाग की ओर से कुछ ट्रेनों में जनरल टिकट की सुविधा दी गई है। मुरादाबाद लखनऊ रूट पर लगभग आठ ट्रेनों में यह सुविधा मिलेेगी। इसमें रिजर्वेशन का चार्ज नहीं, पुराना किराया ही लगेगा। शीघ्र ही अन्य ट्रेनों में भी यह सुविधा मिल सकती है। - एसके ठाकुर, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रोजा

रूपा पांडे

रूपा पांडे- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

संतोष अवस्थी

संतोष अवस्थी- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

हरिओम

हरिओम- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed