{"_id":"6188223846aea7288b1fe33e","slug":"trafic-jam-shahjahanpur-news-bly465386453","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरियागंज चौराहे पर दिनभर जाम से जूझती रही जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरियागंज चौराहे पर दिनभर जाम से जूझती रही जनता
विज्ञापन
तिलहर के चौराहा विरियागंज पर जाम में फंसे लोग। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। भैया दूज के दूसरे दिन रविवार को नगर में कई स्थानों पर जाम से लोग जूझते रहे। यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो गई। मुख्य रूप से नगर के मुख्य चौराहा बिरियागंज और पुलिस चौकी बिरयागंज के समीप जाम में लोग घंटों फंसे रहे। होमगार्ड के सहारे भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया जाता रहा, लेकिन पुलिस ने जाम को खुलवाने की जहमत नहीं उठाई। इसके कारण लोग घंटों परेशान रहे।
दीपावली त्योहार को लेकर पुलिस ने धनतेरस पर रूट डायवर्जन करके आवागमन को नियंत्रित किया था, लेकिन इसके बाद भैया दूज और उसके दूसरे दिन रविवार को पुलिस का रूट डायवर्जन नहीं हो सका। मुख्य बाजार चौराहा बिरियागंज और पुलिस चौकी बिरियागंज के समीप जाम की स्थिति लगातार बनी रही। इससे लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। रविवार को नगर में बिरिया बाबा का मेला होने के कारण चौपहिया वाहनों का नगर के अंदर से आवागमन जारी रहा, जिसके कारण भी जाम लगा रहा।
मुख्य चौराहे पर पुलिस व्यवस्था के नाम पर मात्र दो होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई, लेकिन होमगार्ड भीड़ को नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रहे। मुख्य बाजार पर जाम की सूचना थाना प्रभारी को भी दी गई, लेकिन ड्यूटी पर फिर भी कोई पुलिस पिकेट नहीं आई। इसके कारण जाम के झाम से लोग घंटों फंसे रहे। बताते हैं कि चौराहे पर एक ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन ट्रैफिक पुलिस कर्मी शाम 4 बजे अपनी ड्यूटी की रस्म अदायगी करने पहुंचे।