{"_id":"6228fa7dbb686c0a1e30340e","slug":"traffic-will-be-closed-for-big-vehicles-on-the-highway-today-shahjahanpur-news-bly4778191199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बड़े वाहनों के लिए आज बंद रहेगा यातायात, बरेली और मैगलगंज में रोकी जाएंगी गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बड़े वाहनों के लिए आज बंद रहेगा यातायात, बरेली और मैगलगंज में रोकी जाएंगी गाड़ियां
विज्ञापन
शाहजहांपुर के रोजा हाईवे से निकलते वाहन । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार को होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए रूट मैप बना लिया है। जाम की स्थिति से बचने के लिए नेशनल हाईवे पर बड़े वाहनों को बरेली और मैगलगंज के पास रोक दिया जाएगा। जबकि, छोटे वाहन आम दिनों की तरह चलते रहेंगे। भीड़ बढ़ने पर छोटे वाहनों को रोकने के लिए कई प्वाइंट पर पुलिस फोर्स को तैनात किया जाएगा।
जनपद की छह विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को हुए मतदान के बाद ईवीएम को रोजा मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में रखवा दिया था। दस मार्च को सुबह आठ बजे से लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित रोजा मंडी में मतों की गिनती होगी। इस बीच प्रत्याशियों के समर्थकों के बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है। इसके चलते हाईवे पर भीड़ के चलते जाम की स्थिति से बचने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन का मैप तैयार कर लिया। यातायात प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि मतगणना के चलते बृहस्पतिवार को हाईवे पर यातायात को बेहतर बनाए रखने के लिए बड़े वाहनों को रोका जाएगा।
दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को बरेली से पीलीभीत, पूरनपुर और खुटार के लिए डायवर्ट किया जाएगा। वहीं लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहनों को मैगलगंज के पास सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक रोकेंगे। उन्होंने बताया कि छोटे वाहनों के संचालन पर रोक नहीं रहेगी। ये आम दिनों की तरह चलते रहेेंगे। मतगणना स्थल के बाहर भीड़ बढ़ने से जाम की स्थिति पैदा होने पर इन वाहनों को रोकने के लिए कई प्वाइंट को चिह्नित करते हुए पुलिस को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
यह रहेगी व्यवस्था
- रोजा मंडी में गेट नंबर एक से अधिकारी व प्रत्याशी अपने एक वाहन के साथ प्रवेश करेंगे।
- ऑब्जर्वर की गाड़ी मंडी के गेट नंबर दो से प्रवेश कर वेयर हाउस तक जाएगी।
- मंडी के गेट नंबर तीन से मतगणनाकर्मी प्रवेश कर गाड़ी को पार्किंग में खड़ी करेंगे।
- पुलिसकर्मी और मतगणना एजेंट रोजा रेलवे ग्राउंड के गेट नंबर एक में अपनी गाड़ी खड़ी करेंगे।
तीन चौराहों पर पुलिस रहेगी तैनात
मतगणना स्थल की ओर बड़े वाहनों को जाने से रोकने के लिए हथौड़ा चौराहा, हरदोई चौराहा व जमुका में पुलिस तैनात की जाएगी। यातायात प्रभारी के मुताबिक, यातायात की व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं। भीड़ में इजाफा होने पर छोटे वाहनों को भी रोका जाएगा।