फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traffic resumes on the renovated Imlia-Marena road

Shahjahanpur News: नवीनीकृत इमलिया-मरेना मार्ग पर शुरू हो गया आवागमन

Fri, 17 Oct 2025 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Traffic resumes on the renovated Imlia-Marena road
कांट। इमलिया से मरेना गांव को जोड़ने वाले करीब चार किमी लंबे नवीनीकृत मार्ग पर आवागमन शुरू होने के साथ वाहन फिर से फर्राटा भरने लगे हैं। इस मार्ग समेत सिरोमनपुर गांव के 2.70 किमी लंबे मार्ग का नवीनीकरण कार्य पूरा होने पर विधायक अरविंद कुमार सिंह ने लोकार्पण किया था।
विज्ञापन

इन दोनों मार्गों के निर्माण पर क्रमश: 250.88 लाख और 73 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इस मौके पर विधायक ने दोनों मार्गों के प्रस्ताव सरकार से स्वीकृत कराने में किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों को दिवाली पर सरकार की ओर से इससे बेहतर कोई तोहफा नहीं हो सकता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए क्षेत्र के विकास को अन्य कई प्रस्ताव भी सरकार को दिए हैं। इन प्रस्तावों को स्वीकृति मिलते ही उन पर काम शुरू करा दिया जाएगा। इस दौरान लोनिवि के अवर अभियंता अहमद मुबीन, भाजपा नेता सोबरन सिंह यादव, विधायक के प्रतिनिधि हरजीत सिंह चौहान, अरविंद कुमार, ठेकेदार बृजेश आर्य, जय सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed