फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traffic on Lipulekh-Bhind highway halted due to falling of tree

Shahjahanpur News: लिपुलेख-भिंड हाईवे पर काटा गया वृक्ष गिरने से यातायात हुआ जाम

Wed, 24 Sep 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Traffic on Lipulekh-Bhind highway halted due to falling of tree
निगोही। लिपुलेख-भिंड हाईवे के चौड़ीकरण के लिए वृक्षों का कटान करा रहे निर्माण कंपनी के ठेकेदार के निर्देश पर काटा गया एक विशालकाय वृक्ष मंगलवार को सुबह करीब दस बजे हाईवे पर गिर गया। इससे हाईवे की दाेनों लेन बंद हो गईं और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गईं। इस दौरान जाम में फंसे लोग काफी परेशान रहे।
विज्ञापन

चौड़ीकरण कार्य के प्रथम चरण में इन दिनों हाईवे के दोनों ओर लगे पुराने वृक्षों को काटा जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पिपरिया उदयभानपुर गांव के सामने हाईवे के किनारे लगे पेड़ काटने का काम शुरू कराया गया। वन निगम के निर्देश हैं कि मार्गों के किनारे लगे ऐसे वृक्ष रात में काटे जाएं, जब आवागमन कम हो रहा हो और किसी हादसे की आशंका नहीं हो।
विज्ञापन

इसके विपरीत ठेकेदार ने वन निगम के निर्देशों की अवहेलना करते हुए अति व्यस्त हाईवे पर दिन में करीब दस बजे एक विशाल वृक्ष कटवा दिया। वृक्ष हाईवे पर गिरते ही दोनों ओर के वाहनों के पहिये थम गए। हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान दोनों ओर जाम में फंसे वाहनों की एक किमी लंबी कतार लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने हाईवे से वृक्ष को हटवाकर दिन मे 11 बजे यातायात बहाल कराया। वन निगम के प्रभागीय लॉगिंग प्रबंधक नरेंद्र सिंह के अनुसार, यह प्रकरण उनके संज्ञान में आ चुका है और जांच को विभागीय टीम भेजी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed