फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traffic jams from the highway to the city getting around has become a major struggle for people.

Shahjahanpur News: हाईवे से लेकर शहर तक जाम...लोगों का चलना हुआ दूभर

Sun, 25 Oct 2026 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams from the highway to the city getting around has become a major struggle for people.
रोजा में पुराने हाईवे पर लगा जाम। संवाद
शाहजहांपुर / रोजा। शहर की यातायात व्यवस्था पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही है। इतना स्टाफ होने के बाद भी रोजा में पुराने हाईवे से लेकर शहर तक जाम लग रहा है। इसके चलते लोगों का चलना दूभर हो रहा है। शनिवार को रोजा मंडी में हाईवे पर धान की ट्रॉलियां जाम की वजह बनी तो शहर में सड़क पर खड़े चार पहिया वाहनों के चलते लोग जाम से परेशान रहे।
विज्ञापन

रोजा मंडी परिसर में जाने के लिए गेट से रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक किसानों की ट्राॅलियां और अन्य वाहनों को ही अंदर जाने दिया जाता है। दोपहर 12 से रात 12 बजे तक व्यापारियों का धान उठाने के लिए खाली वाहनों को प्रवेश दिया जाता हैं। शनिवार दोपहर रोजा मंडी प्रवेश द्वार से धान लेकर आने वाले वाहनों को रोक दिया गया और धान का उठान करने वाले वाहनों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

जिस कारण गेट के बाहर पुराने हाईवे पर दोनों ओर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसके चलते लोगों के सामने दुश्वारियां आईं। मंडी सचिव धनंजय सिंह ने बताया कि धान की आवक अचानक बढ़ गई। जिस कारण मंडी समिति परिसर में जगह की काफी समस्या हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर शहर में दोपहर तीन बजे दूरसंचार कार्यालय के बाहर दोनों ओर चार पहिया वाहन खड़े होने के चलते जाम की समस्या बनी गई। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके चलते ई-रिक्शा, चार पहिया वाहन, कार, बाइक सवार आदि फंसे रहे। जिसके चलते लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। इसी तरह लाल इमली चौराहे पर भी रुक-रुककर जाम लगने से लोग परेशान रहे।

-
मंडी में जाम की समस्या को खत्म कराने के लिए रोजा थाना प्रभारी को कहा गया है। लाल इमली चौराहे से घंटाघर जाने वाले मार्ग का संज्ञान लिया जाएगा। यहां पर जाम की समस्या निस्तारित कराई जाएगी।
- रनवीर सिंह, सीओ यातायात

रोजा में पुराने हाईवे पर लगा जाम। संवाद

रोजा में पुराने हाईवे पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed