{"_id":"60f9c0548ebc3e6d8f79b314","slug":"traffic-control-shahjahanpur-news-bly453993279","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा क्रॉसिंग तीन घंटे बंद, परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा क्रॉसिंग तीन घंटे बंद, परेशान रहे यात्री
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा के हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर होता मरम्मत कार्य । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। चकरेल मेंटीनेंस के लिए बृहस्पतिवार को तीन घंटे लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हुलासनगरा रेलवे फाटक को बंद रखा गया। इस दौरान नेशनल हाईवे के यातायात को परिवर्तित किया गया। खुदागंज-कसरक मार्ग और जैतीपुर मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान बरसात में खराब हुए रास्तों से गुजरने के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ा।
बरेली-शाहजहांपुर के बॉर्डर पर स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर वाहन चालकों को आए दिन जाम का सामना करना पड़ता है। बारिश के बाद वैसे भी वाहन चालकों की मुसीबत में इजाफा हो गया है। उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर की ओर से सहायक मंडल अभियंता को जारी पत्र में डाउन लाइन पर हुलासनगरा फाटक बिलपुर और मीरानपुर कटरा के बीच रोड सरफेस रिपेयरिंग के लिए क्रॉसिंग बंद रखने का अनुरोध किया गया था। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक क्रॉसिंग को बंद रखा गया। इस बीच रेलवे क्रॉसिंग पर डाउन लाइन की चकरेल और रेलवे फाटक के बीच में हो चुके गड्ढों की मरम्मत की गई।
रेलवे फाटक पर वाहनों का आवागमन रोक दिए जाने से लखनऊ से बरेली की ओर जाने वाले वाहनों को बरेली मोड़ से जलालाबाद होकर निकाला गया। वहीं बरेली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन बरेली से बीसलपुर होते हुए निगोही होकर पास कराए गए। इस दौरान कुछ वाहनों को गांव कसरक और फतेहगंज पूर्वी से और जैतीपुर होकर निकाला गया। शाम करीब पांच बजे काम निपटा लिए जाने के बाद रेलवे क्रॉसिंग से यातायात शुरू करा दिया गया। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि जहां से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था, वहां पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
कसरक के गड्ढों से हो गए परेशान
अंकित यादव ने बताया कि जरूरी काम से बरेली जाना था। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर गांव कसरक होकर निकलना पड़ा। उस सड़क में इस कदर गड्ढ़ों की भरमार हो गई है कि कई जगह गाड़ी फंसने से बची।
कई किलोमीटर का अतिरिक्त रहा सफर
बरेली से लौट रहे दीपक शर्मा के मुताबिक फतेहगंज पूर्वी से जैतीपुर होकर आना पड़ा। वहां की सड़क बेहद जर्जर है। कई किमी अतिरिक्त सफर करके आना पड़ा। आधा घंटा वक्त खराब हुआ सो अलग।
गड्ढे में पलटने से बची कार
फरीदपुर से लौट रहे शहजाद ने बताया कि सुबह जल्दी निकल गए थे। वापसी में फाटक बंद मिला। गांव कसरक की गड्ढायुक्त सड़क से आना पड़ा। यहां पर इतने बड़े गड्ढे हैं कि कार पलटते बची।
जल्द बने हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज
गोविंद राम ने बताया कि हुलासनगरा फाटक के आगे सड़क में बड़े-बड़े गड्ढ़े हो चुके हैं। सफर में काफी दिक्कत होती है। कसरक रोड भी बेहद खराब है। उसकी भी मरम्मत होनी चाहिए। ओवरब्रिज बन जाए तो रोज की मुश्किल से पीछा छूटे।