फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traffic awareness rally beginning of month

यातायात माह का आरंभ जागरूकता रैली निकाली

Tue, 03 Nov 2015 12:18 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 03 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Traffic awareness rally beginning of month
यातायात माह का सोमवार को आरंभ हो गया। एसपी और डीएम ने यातायात कैंप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बाइक रैली निकालकर लोगों के यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

खिरनीबाग चौराहा के पास बने यातायात कैंप का डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसपी बबलू कुमार से फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि वाहन चलाने वाले लोग यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहे। इससे दुर्घटनाओं पर रोक लगे सके। एसपी ने कहा कि नवंबर माह यातायात जागरूकता के रूप में मनाया जाता है। इसमें यातायात नियमों की जानकारी दी जाती है। लोगों के जागरूक होने से दुर्घटनाओं पर रोक लग सकेगी। एसपी ग्रामीण शिवराम यादव ने कहा कि लोगों के यातायात नियमों के प्रति जागरूक होने से जाम जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। डीएम ने बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें ट्रैफिक पुलिस, चीता मोबाइल और एसआई शामिल थे। रैली का नेतृत्व  टीएसआई मोहम्मद इश्तियाक किया। रैली खिरनीबाग से अंटा चौराहा होते हुए केरूगंज से चारखंभा होते हुए कच्चा कटरा मोड़ से घंटाघर होते हुए खिरनीबाग में समाप्त हुई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का सहयोग रहा। इसमें जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष सचिन बाथम, नारायण दास अग्रवाल, मनोज खन्ना, अमित मिश्रा, स्तुति गुप्ता, माला सक्सेना, हिमानी खन्ना, रम्मन गुप्ता, रजनी गुप्ता आदि का सहयोग रहा। यातायात माह के अंतर्गत मंगलवा को रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed