{"_id":"59554f184f1c1b0d318b47ed","slug":"traders-unite-in-opposition-to-gst","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के विरोध में व्यापारी एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के विरोध में व्यापारी एकजुट
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार द्वारा एक जुलाई से जीएसटी लागू करने के विरोध में व्यापारी लामबंद हो गए है। विरोध में बृहस्पतिवार को व्यापारिक संगठनों ने जीएसटी की प्रतियां फूंकीं। मशाल जुलूस निकाले और पंफलेट बांटकर आम जनता तथा छोटे व्यापारियों को एकजुट करने का प्रयास किया। शुक्रवार को बाजार बंद सफल बनाने की रणनीति भी बनाई गई। सभी संगठनों ने एक स्वर से जीएसटी में संशोधन की मांग उठाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय आह्वान पर कलक्ट्रेट गेट पर जीएसटी की प्रतियां फूंकीं गईं और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा ने कहा कि जीएसटी लागू होने से सबसे ज्यादा नुकसान छोटे व्यापारियों को होगा, इसलिए उन्हें इससे बाहर रखना चाहिए। महामंत्री रमेश चंद्र शुक्ला ने भी विचार व्यक्त किए। प्रतियां फूंकने वालों में जितेंद्र नाथ शुक्ला, अजय मोहन शुक्ला, शकील अहमद, ओमबाबू, मुख्तार अहमद खां, अब्दुल कदीर, संतोष, दुआपाल, रतन वर्मा, बाल कृष्ण रस्तोगी, तौफीक अहमद, सरफराज अहमद, सुनील रस्तोगी, मुन्ना वाजपेयी, विवेक गुप्ता आदि शामिल रहे।
व्यापार मंडल ने निकाला जुलूस
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने 30 जून को बाजार बंदी सफल बनाने के लिए नगर में जुलूस निकाला। व्यापारी बड़ी संख्या में घंटाघर पर एकत्र हुए और वहां से झंडे-बैनर के साथ जीएसटी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गोविंदगंज तक आए। घंटाघर पर साथियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि जीएसटी काउंसिल ने व्यापार मंडल के किसी भी संशोधन प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया है। इससे व्यापारी आंदोेलन को मजबूर हैं। इस अवसर पर महामंत्री मनोज खन्ना, प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ, नगर अध्यक्ष सचिन बाथम, प्रभात रंजन पांडेय, उवैस हसन खां, पंकज टंडन, अमित शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। जुलूस में नारायण दास अग्रवाल, राकेश गुप्ता, कंचन गुप्ता, रेहान खां, जाहिद अंसारी, नरेश अरोड़ा, सगीर अहमद अंसारी, विनोद सराफ, नीरज राठी, अंकित गुप्ता, अनूप गुप्ता, अमित गर्ग, राजीव खन्ना, मुस्तकीम खां, पंकज सक्सेना, हनी सिंह समेत बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।
विज्ञापन
बंदी की सफलता को निकाला मशाल जुलूस
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जीएसटी की विसंगतियों के विरोध में मशाल जुलूस निकाला और 30 जून को बंदी सफल बनाने की रणनीति बनाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के आह्वान पर व्यापारियों ने बृहस्पतिवार शाम घंटाघर से शहीद उद्यान तक मशाल जुलूस निकाला और व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष सतीश सराफ और अनवार खां के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।
केरूगंज चौराहा पर फूूंका पुतला
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने जीएसटी के विरोध में केरूगंज चौराहा पर पुतला फूंका। प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष किशोर गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने केरूगंज चौराहा पर एकत्र होकर जीएसटी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इस दौरान व्यापारियों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की और जीएसटी में संशोधन किए जाने की मांग की। पुतला दहन में अनुज गुप्ता, रोहित गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, अभिषेक गुप्ता, पवन गुप्ता, दीपक रस्तोगी, मृदुल गुप्ता, संदीप वर्मा, हनीफ खां, चंदा खां, कयूम खां, अरविंद गुप्ता, अजीत, सुमित वर्मा, राज कुमार, चंदन वर्मा, अनूप मौर्या आदि शामिल रहे।
वाहन रैली निकाली, पंफलेट भी बांटे
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई की ओर से जीएसटी के विरोध में 30 जून को होने वाली बंदी को सफल बनाने के लिए पंफलेट बांटे गए। पदाधिकारियों ने घंटाघर, बहादुरगंज मशीनरी मार्केट, लोहा मंडी, सदर बाजार, बहादुरगंज, गोविंदगंज आदि क्षेत्रों में पंफलेट बांटे। शाम को दूसरे चरण में व्यापारियों ने केरूगंज से चौक तक वाहन रैली निकाली। पंफलेट वितरण और वाहन रैली में नगर चेयरमैन मुकेश मोदी, अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, महामंत्री धर्मपाल रैना, अमृत लाल, संजीव राठौर, चंद्र प्रकाश गुलाटी, सतनाम चावला, कमाल फईम, लक्ष्मन प्रसाद, कुलदीप सिंह दुआ, शाहनवाज खान, सिद्धार्थ गोयल, महेंद्र गुप्ता आदि व्यापारी शामिल रहे।
बंदी को दिया समर्थन
जन समस्या मेला समिति की बैठक में जीएसटी के विरोध में 30 जून को होने वाले बाजार बंद का समर्थन दिए जाने की निंदा की गई। जिलाध्यक्ष नौशाद कुरैशी ने कहा कि केंद्र सरकार जीएसटी के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। बैठक में विपिन गुप्ता, योगेश यादव, आसिफ अली, धर्मेंद्र सक्सेना, गुड्डू वारसी, मुकीम खां, सोनू आदि मौजूद रहे।
बंद को लेकर व्यापारियों ने किया जनसंपर्क
तिलहर। जीएसटी के विरोध में नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुटके नगर अध्यक्ष हितेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने आज नगर के बाजार विरियागंज,निजामगज,सराफा बाजार, अस्पताल रोड, स्टेशन रोड पर व्यापारियों से संपर्क करते हुए गुरुवार को जीएसटी के विरोध में समस्त कारोबार बंद रखने की अपील की।उधर, गल्ला व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने जीएसटी का विरोध करते हुए सभी व्यापारियों से अपनी दुकानें बंद रखने का आवाहन किया है। ब्यूरो
बंडा में एक गुट ने खुद को बंदी से किया अलग
बंडा। जीएसटी के विरोध में 30 जून को होने वाली बंदी को लेकर व्यापारियों में दो गुट बन गए हैं। एक गुट बंद रखेगा तो दूसरा गुट रोजाना की तरह अपनी दुकाने खुली रखेगा। बंदी के समर्थन में व्यापारी अनिल कटियार ने बैठक कर व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह व्यापारी होने के साथ भाजपा पार्टी संगठन से भी जुडे़ हुए है। इस लिए उनका पक्ष जीएसटी का समर्थन करता है। उनके पक्ष के तमाम व्यापारी 30 जून को बंदी नहीं रखकर कारोबार चालू रखेंगे। पूरनपुर रोड पर फ्लोर मिल में हुई बैठक में विनय जायसवाल, पवन कटियार, रामू कटियार, अमित जायसवाल, विपिन कटियार, उर्वेश कटियार, जसपाल मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।