फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders showed black flags in protest against putting red marks

व्यापारियों ने काले झंडे के साथ निकाली बाइक रैली, प्रदर्शन

Mon, 30 May 2022 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Traders showed black flags in protest against putting red marks
तिलहर। स्टेशन रोड स्थित चीनी मिल बाउंड्री के बाहर पटरी पर दुकान करने वाले दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने को लेकर लाल निशान लगाने के विरोध में शनिवार को काले झंडों के साथ प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने बाइक रैली निकाली और पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद कुमार यादव तथा खोखा पटरी व्यापारी रामचंदर उर्फ बच्चू बाबू प्रजापति के नेतृत्व में व्यापारियों ने शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे काले झंडों के साथ बाइक रैली निकाली। सभी व्यापारी तहसील एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम के न होने पर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि खोखा पटरी व्यापारी चीनी मिल की भूमि पर बैठे हुए हैं। चीनी मिल को कोई आपत्ति नहीं है। यह जमीन नगर पालिका अपनी बताकर खोखा पटरी व्यापारियों की रोजी-रोटी छीनना चाहती है।
विज्ञापन

इस दौरान पहुंचे थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी को एसडीएम को संबोधित ज्ञापन देते हुए मांग की गई कि खोखा पटरी व्यापारियों को पालिका प्रशासन परेशान न करें। नगर पालिका ईओ सर्वेश कुशवाहा ने बताया कि खोखा पटरी की आराजी नगर पालिका की है। पूर्व में जिलाधिकारी द्वारा इसकी नाप कराई जा चुकी है। इसके कागज नगर पालिका के पास हैं। अतिक्रमणकारी इस भूमि को रविवार तक खाली कर दें अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed