फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders Secretary Mandi circle, commotion

व्यापारियों ने मंडी सचिव को घेरा, हंगामा किया

Wed, 06 May 2015 11:32 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Wed, 06 May 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Traders Secretary Mandi circle, commotion
मंडी में समस्याओं के अंबार को लेकर यहां के व्यापारियों ने बुधवार को जमकर हंगामा काटा। बाद में सचिव का घेराव कर सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। इसके निस्तारण का आश्वासन मिलने पर ही व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन

बता दें कि दो मई को सब्जी मंडी गेट पर चार बदमाशों ने सब्जी व्यापारी मोहम्मद इरफान को गोली मारकर तीन लाख 40 हजार की नगदी लूट ले गए थे। इससे यहां के व्यापारी आक्रोशित हैं। बुधवार की सुबह फल और सब्जी कमीशन एजेंट्स यूनियन के नगर अध्यक्ष सचिन बाथम की अगुवाई में सैकड़ों व्यापारियों ने पहले मंडी परिसर में जमकर हंगामा काटा। बाद में एक शिष्टमंडल सचिव शिवमंगल सिंह चंदेल से मिला और सात मांगो को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

व्यापारियों की मांग है कि मंडी परिसर के तीनों गेटों पर सीसी कैमरे और सुरक्षा गार्डों की नियमित तैनाती की जाए। इसके अलावा सब्जी मंडी गेट पर अस्थाई पुलिस पिकेट हट बनाई जाए। इस पर हर समय पुलिस के जवान तैनात रहें। मंडी परिसर में तीन हैंडपंप खराब हैं। इसको ठीक कराने के आदेश होने के बाद भी ठीक नहीं कराए गए हैं। इससे गर्मी में पेयजल की व्यवस्था ध्वस्त हुई है। इसके अतिरिक्त मंडी में गाय भैंस पालकर दूध का व्यवसाय कर रहे लोगों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई की जाए तथा मंडी में घूम रहे अन्य पशुओं को मंडी के बाहर खदेड़ने की व्यवस्था की जाए। साथ ही रात के समय पथ प्रकाश, शौचालय बनवाए जाएं और जर्जर हालत में पहुंची मंडी की दुकानों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी सचिव शिवमंगल सिंह चंदेल ने सभी समस्याओं को वरीयता के आधार पर निस्तारित करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में कुंज बिहारी अग्रवाल, मो. स्वाले, इदरीस, संदीप कुमार, सलीम अख्तर, हाजी मुन्ने, मोहम्मद तौहीद, महेंद्र पाल, घासीराम, मो. सुलेमान आदि शामिल रहे।
00
सब्जी आढ़ती लुटकांड: लुटेरों के करीब पहुंची पुलिस
रोजा। दो मई को रोजा मंडी गेट पर सब्जी आढ़ती मो. इरफान को गोली मार तीन लाख 40 हजार की नगदी लूटने के मामले में पुलिस लुटेरों के करीब है, जो पीड़ित मोहम्मद इरफान के करीबी हो सकते है। घटना से एक सप्ताह पहले तक मोहम्मद इरफान की रेकी किए हुए थे।

बता दें कि शनिवार की दोपहर सब्जी आढ़ती मो. इरफान के साथ जिस स्थान पर घटना हुई उससे एक सप्ताह पहले से ही लुटेरो द्वारा रेकी की जा रही थी। इस पूरे मामले में जिन लुटेरों के करीब पुलिस पहुंची है उनका अच्छा खासा आपराधिक इतिहास है जो रोजा और शाहाबाद थाना क्षेत्र के शातिर अपराधी हैं। यद्यपि कि इस मामले में पुलिस ने किसी बात का खुलासा नहीं किया है अलबत्ता लुटेरो के बारे में अपनी सही राय साझा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed