फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders raised six demands before the City Magistrate.

Shahjahanpur News: व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के सामने उठाईं छह मांगें

Wed, 10 Jun 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Traders raised six demands before the City Magistrate.
कलक्ट्रेट में उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनि​धि मंडल के पदा​धिकारी ज्ञापन देने पहुंचे। स्रोत: संगठ - फोटो : रामेश्वर दास
शाहजहांपुर। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत को दिया। व्यापारियों ने छह प्रमुख मांगें रखीं।
विज्ञापन

इनमें जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा और दुकान जलने पर एक करोड़ रुपये का बीमा शामिल है। उन्होंने लेट रिटर्न या बकाया जमा करने पर ब्याज दर 18 फीसदी से घटाकर नौ फीसदी करने, व्यापारिक लाइसेंस आजीवन बनाने और व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकने के लिए सर्वे-छापों का कानून समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

बिजली बिल में लगने वाले फिक्स और मिनिमम चार्जेस खत्म करने और व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस देने की भी बात कही गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम, जिला महामंत्री आकाश दीप गुप्ता, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री नारायण दास अग्रवाल, महानगर महामंत्री अमित शर्मा, प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ आदि व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed