फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders met GST officer and put forth their problems

Shahjahanpur News: व्यापारियों ने जीएसटी अधिकारी से मिलकर रखीं समस्याएं

Thu, 08 May 2025 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 08 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Traders met GST officer and put forth their problems
शाहजहांपुर में जीएसटी अ​धिकारी से मुलाकात करते व्यापार मंडल कंछल गुट के पदा​​धिकारी।  स्रोत: सं - फोटो : samvad
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बुधवार को जीएसटी अधिकारी डिप्टी कमिश्नर प्रवेश सिंह तोमर से मुलाकात की। इसमें व्यापार में आने वालीं समस्याओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि समाधान योजना में बगैर टैक्स के वस्तु का टर्न ओवर मुख्य टर्न में जोड़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अपने गोदाम से अपनी दुकान पर आ रहे माल पर ई-वे बिल की जरूरत है। सुरेंद्र सिंह सेठ ने कहा कि अगर कोई माल 50 हजार से कम है तो उसके लिए जीएसटी बिल अनिवार्य है। व्यापार मंडल तेल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील गोयल ने कहा कि सचल दल पेपर पूरे होने पर भी गाड़ी रोककर ई-इनवॉइस की मांग करते हैं। जीएसटी डिप्टी कमिश्नर परवेश तोमर, असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत सिंह ने समस्याओं को सुन कर सभी मसलों के हल का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सुनील गोयल, अमित गर्ग, आशीष गुप्ता, रामजी गुप्ता, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed