फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders clash with EO during action against polythene

Shahjahanpur News: पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान ईओ से व्यापारियों की नोकझोंक

Sat, 07 Oct 2023 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 07 Oct 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Traders clash with EO during action against polythene
तिलहर में पॉलिथीन अभियान को लेकर ईओ कल्पना शर्मा की व्यापारियों से होती नोकझोंक। संवाद
तिलहर। शासन के निर्देश पर शुक्रवार शाम को नगर पालिका ईओ कल्पना शर्मा के नेतृत्व में मुख्य बाजार में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान व्यापारियों और ईओ के बीच जमकर नोकझोंक हो गई। व्यापारियों ने जुर्माना राशि देने से मना कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर पकड़े गए व्यापारियों से नगर पालिका टीम ने 10 हजार रुपए जुर्माना वसूलते हुए पॉलिथीन जब्त की।
विज्ञापन


पॉलिथीन धरपकड़ अभियान के तहत जुर्माना करने से कई व्यापारी उग्र हो गए और ईओ कल्पना शर्मा से बहस करने लगे। ईओ ने शासन के निर्देश पर कार्रवाई करने की बात कही, तब व्यापारी पॉलिथिन की फैक्ट्रियों को बंद करने की बात लेकर उलझने लगे। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अधिकारी केवल व्यापारियों का शोषण करते हैं जबकि पॉलिथिन बनाने वाली फैक्ट्रियां सरकार की मिलीभगत से लगातार चल रही है। अभियान के दौरान तमाम व्यापारी आ गए और नगर पालिका की टीम को घेर कर हंगामा करने लगे। सूचना पर एसआई अनुज कुमार चौधरी ने व्यापारियों को सरकारी कार्य में बाधा डालने की नसीहत दी तो व्यापारी बैकफुट पर आ गए। इसके बाद नगर पालिका की टीम ने व्यापारी ज्ञान चंद्र, रफीक अहमद, मोहम्मद रिजवान, वीरपाल, नूरुद्दीन, महेश चंद्र, अभिनाश एवं राजू से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल करते हुए पॉलिथीन को जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed