फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders at the station all the commotion

व्यापारियों ने सब स्टेशन पर किया हंगामा

Thu, 02 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 02 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
नगर की लचर बिजली व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने बिजली सब स्टेशन पर जमकर हंगामा काटा। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए। बता दें कि कुछ दिनों से नगर की बिजली व्यवस्था लचर हो जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शासन के निर्देशानुसार 15 घंटे की सप्लाई में मात्र पांच घंटे ही मिल पाने और रात में बिजली कटौती से त्रस्त हो चुके नगरवासियों ने बृहस्पतिवार की शाम सात बजे सैकड़ों की तादात में नगरवासी एकत्र होकर बिजली सब स्टेशन पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अधिकारियों ने सप्लाई को रात में देने का आश्वासन दिया। बही नगरवासियों ने पांच जून तक सप्लाई ठीक तरह से नहीं आने पर आंदोलन की धमकी दी। इस मौके पर मोहित गुप्ता, रमेश चन्द्र गुप्ता, सज्जन खान, सचिन गुप्ता, संजू, कल्लू, सुनील, विवेक गुप्ता, शोभित गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed