फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tractor-trolley driver flees after dumping soil in front of Naib Tehsildar's vehicle.

Shahjahanpur News: नायब तहसीलदार की गाड़ी के आगे मिट्टी गिराकर भागा ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक

Mon, 21 Sep 2026 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley driver flees after dumping soil in front of Naib Tehsildar's vehicle.
पुवायां। नायब तहसीलदार ने मिट्टी भरकर जा रही ट्रॉली को पकड़ने की कोशिश की तो चालक ने चकरोड पर मिट्टी गिरा दी। इससे नायब तहसीलदार की गाड़ी आगे नहीं बढ़ पाई और खनन करने वाला ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग गया। नायब तहसीलदार ने मामले का वीडियो बनाया है।
विज्ञापन

सोमवार को नायब तहसीलदार अमित कुमार खुटार जा रहे थे। रास्ते में गंगसरा के पास एक मिट्टी भरी ट्रॉली जाती हुई दिखाई दी। सोमवार को एसडीएम पुवाया सदानंद सरोज के निर्देश पर नायब तहसीलदार अमित कुमार ने पुनौती खुर्द के पास से मिट्टी लदे एक डंपर को पकड़ा।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने बताया कि पूछताछ में कोई कागजात नहीं दिखा पाने के कारण डंपर को खुटार थाने में खड़ा कराकर सीज करा दिया गया। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि अवैध खनन पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed