फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tractor-trolley and truck clashed on the highway, jammed

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, लगा जाम

Sun, 06 Mar 2022 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley and truck clashed on the highway, jammed
मीरानपुर कटरा-नेशनल हाईवे पर सुबह ट्रैक्टर ट्राली व ट्रक की टक्कर हो गई। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटरा क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। दुर्घटना में ट्रक चालक को काफी चोट आई हैं। चालक ट्रक में ही फंस गया था, जिसे बमुश्किल निकाला जा सका। ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। ट्रॉली में लदी लकड़ियों हाईवे पर बिखर गईं, जिन्हें हटाकर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह करीब पौने छह बजे हादसा हुआ। बरेली से शाहजहांपुर की ओर जा रहा ट्रक हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पार करके कटरा की आबादी के सामने से गुजर रहा था। तभी मोहल्ला बिल्लीगंज के सामने विपरीत दिशा से यूकेलिप्टस की लकड़ी लादकर आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक कूदकर भाग गया। इस हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे चल रही दूसरी ट्रैक्टर ट्रॉली आगे चल रही ट्रॉली में घुस गई। साथ ही उसका चालक भी लकड़ियों के बीच फंस गया। ट्रक का चालक ड्राइविंग सीट पर फंस गया।
विज्ञापन

जोरदार टक्कर लगने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने अन्य वाहन चालकों की मदद से ट्रक चालक और ट्रैक्टर चालक को बाहर निकाला। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर कटरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने करीब दो घंटे बाद सड़क पर बिखरी लकड़ी को रास्ते से हटाया। तब तक धीरे-धीरे कर वाहन गुजरते रहे। बरेली के थाना भोजीपुरा के गांव पिपलिया निवासी ट्रक चालक प्रमोद को चोट आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed