फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Took the help of Twitter if there was an obstacle in casting vote

महिला प्रधान व बीडीसी को वोट डालने में आई बाधा तो लिया ट्विटर का सहारा

Sun, 10 Apr 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Took the help of Twitter if there was an obstacle in casting vote
लालाबाद में सुबह के समय वोट डालने को लाइन में लगे मतदाता। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मदनापुर विकासखंड में बने मतदान केंद्र में महिला प्रधान व बीडीसी सदस्यों को वोट डालने से रोक दिया गया। महिलाओं का वीडियो शाहजहांपुर पुलिस के ट्विटर एकाउंट पर आते ही एसपी ने संज्ञान लिया। सीओ तिलहर ने मौके पर पहुंचकर मतदाताओं के वोट डलवाएं। बताते हैं कि महिलाएं हेल्पर चाहती थीं, जिसके चलते उन्हें वोट डालने से रोक दिया गया था।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब एक बजे मदनापुर की सिसोरा उर्फ मोहनिया की प्रधान किशुरी देवी अपना वोट डालने के लिए पहुंची। उनके साथ अन्य महिलाएं भी थीं। आरोप है कि उन्हें वोट डालने से रोक दिया गया। वोटिंग से रोके जाने पर महिलाएं पेड़ के नीचे आकर बैठ गईं। इस बीच एक युवक ने वोट डाले जाने से रोके जाने का आरोप लगाते हुए महिला प्रधान का वीडियो बनाकर शाहजहांपुर पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर टैग कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद एसपी एस. आनंद ने संज्ञान लिया। तुरन्त ही वीडियो का संज्ञान लेते हुए ट्वीटर हैंडल से जवाब दिया। इसके बाद सीओ तिलहर अरविंद कुमार ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं के वोट डलवा दिए। बताते हैं कि महिला वोटर हेल्पर के साथ वोट डालने जाना चाहती थी। उनके वोट डलवाने के बाद मामले को शांत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट डालने के लिए कोई मना नहीं कर रहा। एसडीएम ने केवल मतदाताओं को अंदर जाने के लिए आदेश दिया था। आईडी कार्ड दिखाने के बाद ही अंदर जाने के निर्देश दिए। भीड़ को गेट से हटाया जा रहा था। -अरविंद कुमार, सीओ तिलहर।

नाम में गड़बड़ी होने पर दो वोट नहीं पड़ सकें
मदनापुर। ब्लाक सभागार में बने मतदान केंद्र पर शाम तक 142 में 140 वोट पड़ गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य पुरुषोत्तम का नाम मतदाता सूची में नहीं था। इसलिए उनका वोट नहीं पड़ सका और उन्हें मतदान केंद्र से वापस जाना पड़ा। क्षेत्र पंचायत सदस्य अवधेश की जगह सूची में उनका नाम महेश दर्ज था। उन्हें भी वोट नहीं डालने दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed