{"_id":"65cfd76ca91809caab0aec44","slug":"titans-became-winners-by-defeating-super-giants-by-62-runs-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-113508-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सुपर जाइंट्स को 62 रन से हराकर टाइटंस बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सुपर जाइंट्स को 62 रन से हराकर टाइटंस बना विजेता
Sat, 17 Feb 2024 03:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
निगोही में मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद
निगोही। निगोही प्रीमियम लीग (एनपीएल)-8 के मैच में शुक्रवार को सुपर जाइंट्स और निगोही टाइटंस के बीच मुकाबला हुआ। सुपर जाइंट्स को 62 रन से हराकर टाइटंस ने जीत दर्ज कर ली।
जाइंट्स के कप्तान दीप सिंह जोंटी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टाइटंस ने महज 32 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद सूरज और मोहित ने पांचवें विकेट के लिए महत्वपूर्ण 50 रन की साझेदारी कर टीम को एक मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 170 रन बनाए। मोहित मिश्रा ने 29 गेंद पर चार चौके और पांच छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली। सूरज ने 24 गेंद पर 20, रविंद्र ने 12 गेंद पर 20 रन की नाबाद पारी खेली। अमन खान और पवन सोनू के हाथों 2-2 सफलता आई। जवाब में 171 रनों का पीछा करने उतरी सुपर जाइंट्स ने महज 35 रन के स्कोर पर अपने छह विकेट गंवा दिए। इसके बाद अमन और कमरूल ने साझेदारी की, लेकिन लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए। सुपर जाइंट्स के लिए अमन खान ने 37 गेंद पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए और कमरूल ने 17 रन की पारी खेली। निगोही टाइटंस के लिए रोडा ने चार विकेट और रवींद्र ने तीन विकेट लिए। बल्ले और गेंद से कमाल करने वाले रविंद्र को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। अंपायरिंग का जिम्मा नदीम खां, सैम एलपी और नदीम मुन्ना ने संभाला। कमेंट्री रमीज कामरान ने की। मैच में सुआले अली, हाफिज मोअज्जम खां, मंगल सिंह, अरशद खां, अमित राठौर, डॉ. जैद खान, अप्पन सिंह, मुनव्वर खान आदि लोग मौजूद रहे।