फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tiranga Yatra was taken out...People of the district were filled with the spirit of patriotism

Shahjahanpur News: तिरंगा यात्रा निकालीं...देशभक्ति की भावना से सराबोर हुए जिले वाले

Fri, 15 Aug 2025 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra was taken out...People of the district were filled with the spirit of patriotism
शाहजहांपुर में ​जीआईसी खेल मैदान में सामूहिक राष्ट्रगान में उमड़ी भीड़। संवाद
शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले में तिरंगा यात्रा निकाली गईं। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए।
विज्ञापन

निगोही में खंड विकास अधिकारी पुनीत पाठक के नेतृत्व में ब्लॉक परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह विभिन्न मार्गों से होते हुए ब्लॉक परिसर में समाप्त हुई। सहायक विकास अधिकारी पंचायत कुलदीप सक्सेना, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी राधेश्याम, सचिव गंगा महेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला कारागार में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। अधिकारी, कर्मचारी व बंदी हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते निकले। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजीलाल ने बताया कि बंदियों ने राष्ट्रीय ध्वज स्वयं तैयार किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद। नगर पालिका व बार संघ की ओर से बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का प्रारंभ तहसील रोड स्थित नगर पालिका कार्यालय से हुआ। यह तहसील रोड पर समाप्त हुई। अधिवक्ताओं की यात्रा भी यहीं पर समाप्त हुई। यात्राओं में नगर पालिका के चेयरमैन शकील अहमद, ईओ एचएन उपाध्याय, बार संघ अध्यक्ष सूरजपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
कांट। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संदीप अग्निहोत्री के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जो मदनापुर मार्ग पर समाप्त हुई। राजवर्धन सिंह उर्फ राजू, विकास पाठक, शुभम मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
--
सामूहिक राष्ट्रगान में जुटे सैकड़ों लोग
शाहजहांपुर। स्वाभिमान प्रहरी सेवा समिति की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ राष्ट्रगान गया। इस बीच देश की शान तिरंगे को लहराकर भारत माता की जय के नारे लगाए।

जीआईसी के खेल मैदान पर बृहस्पतिवार की शाम भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रयांशु दत्त द्विवेदी की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं व अन्य लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज लहराकर देश के क्रांतिकारियाें व अमर बलिदानियों को याद किया।
सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। समिति के अध्यक्ष राजकमल वाजपेयी ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ कर युवाओं समेत आमजन मानस में राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुंचाना था।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख कांट श्रीदत्त शुक्ला, जितेंद्र नाथ तिवारी, उपेंद्र पाल सिंह, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद

--
व्यापार मंडल ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को चर्चा की
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक महानगर कार्यालय में हुई। इसमें शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की तिरंगा यात्रा को लेकर चर्चा की गई। संयोजक महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने बताया कि रैली को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना डीएम-एसपी की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा जीआईसी खेल मैदान से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। समिति चेयरमैन सुरेंद्र सिंह सेठ, आकाश दीप गुप्ता, महानगर महामंत्री अमित शर्मा, महानगर वरिष्ठ मंत्री रेहान मिर्जा आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में जीआईसी खेल मैदान में सामूहिक राष्ट्रगान में उमड़ी भीड़। संवाद

शाहजहांपुर में जीआईसी खेल मैदान में सामूहिक राष्ट्रगान में उमड़ी भीड़। संवाद

शाहजहांपुर में जीआईसी खेल मैदान में सामूहिक राष्ट्रगान में उमड़ी भीड़। संवाद

शाहजहांपुर में जीआईसी खेल मैदान में सामूहिक राष्ट्रगान में उमड़ी भीड़। संवाद

शाहजहांपुर में जीआईसी खेल मैदान में सामूहिक राष्ट्रगान में उमड़ी भीड़। संवाद

शाहजहांपुर में जीआईसी खेल मैदान में सामूहिक राष्ट्रगान में उमड़ी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed