फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   tiranga yatra

हिंदू युवा वाहिनी ने तिलहर में निकाली देशभक्ति यात्रा

Sun, 15 Aug 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
tiranga yatra
तिलहर में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालते हुए - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। चीनी मिल मैदान में शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता लकी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और युवा एकत्र हुए। मैदान से तिरंगा यात्रा देशभक्ति गीतों के साथ शुरू हुई। कार्यकर्ता अपने हाथों में तिरंगा झंडा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाते हुए बाईपास चौराहे पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पर उनका स्वागत किया गया। यहां से तिरंगा यात्रा सिंह कॉलोनी, मोहल्ला कुंवरगंज, बहादुरगंज, सराफा मार्केट होते हुए विरियागंज चौराहा पहुंची। चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। यहां कुछ देर रुकने के बाद यात्रा तहसील मार्ग की और बढ़ गई। आंबेडकर पार्क होते हुए तिरंगा यात्रा थाने के सामने शहीद कुटी पर पहुंची। यहां पर कार्यकर्ताओं ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

मोर्चा के जिलाध्यक्ष स्वप्निल शर्मा और जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि देश को आजाद कराने में शहीदों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। देश का युवा एकजुट है और वह सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। अनुज सिंह, कुलदीप सिंह, पंकज, ऋषभ सिंह, अनूप राठौर, अनुज गुप्ता, नगर अध्यक्ष संजीव कुमार, वीके गंगवार, सचिन गुप्ता, गौरव गुप्ता ,शिवम गुप्ता, मोहन पाठक, अग्निवेश गुप्ता, मनीष मिश्रा, प्रदुम्न शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed