फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Timber Market Road Cinhikrn of illegal encroachments

लकड़ी मंडी रोड पर अवैध कब्जों का चिन्हीकरण

Thu, 02 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 02 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Timber Market Road Cinhikrn of illegal encroachments
लकड़ी मंडी रोड पर अवैध कब्जों का चिन्हीकरण
स्टेशन रोड और टाउनहाल के पुराने रेलवे ओवरब्रिज के आसपास के फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद प्रशासन ने लकड़ी मंडी में अवैध कब्जों पर अपना ध्यान केंद्रित कर दिया है। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रशासन और नगरपालिका परिषद के अधिकारियों की टीम ने बृहस्पतिवार को लकड़ी मंडी रोड पर भ्रमण करके अवैध कब्जे चिन्हित कराने के साथ वहां लाल निशान लगवा दिए। स्टेशन रोड पर आए दिन लगने वाले जाम को देखते रोडवेज स्टेशान से लेकर रेलवे स्टेशन तक गत माह करीब दो सप्ताह तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चला। इस दौरान अभियान के घेरे में आए दुर्गा होटल और एक अस्पताल द्वारा फुटपाथ पर किए गए पक्के निर्माण ध्वस्त करा दिए गए। अफसरों की सख्ती का असर यह पड़ा कि ओवरब्रिज से लेकर टाउनहाल तिराहे तक नजूल की जमीनों पर काबिज तमाम लोगों ने स्वत: अपने कब्जे हटा लिए। हालांकि, दुर्गा होटल से लेकर टाउनहाल तिराहे तक कई अवैध कब्जे अभी हटाए जाने शेष हैं, लेकिन इसी बीच प्रशासन को लकड़ी मंडी रोड घेरकर उस पर कब्जा कर लिए जाने की शिकायतें मिलीं। सिटी मजिस्ट्रेट ने घंटाघर से लेकर गल्ला मंडी तक रोड भ्रमण करके कई जगह न सिर्फ फुटपाथ बल्कि रोड पर लकड़ी के लट्ठे पड़े पाए। उनके निर्देश पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जय प्रकाश ने रोड की आधी लंबाई में अतिक्रमण चिन्हित कर वहां लाल निशान लगवा दिए। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के अनुसार लकड़ी मंडी रोड पर अवैध कब्जों के चिन्हींकरण का काम शुक्रवार को भी जारी रहेगा। इसके बावजूद लाल निशान वाले अतिक्रमण स्वेच्छा से नहीं हटाए जाने पर उन्हें जेसीबी से ध्वस्त करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लकड़ी मंडी रोड के अतिरिक्त सिविल लाइंस साउथ में दुर्गा होटल के पास शेष बचे अवैध कब्जों को भी जल्द साफ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed