{"_id":"68d5a3b6222e18de920dcd96","slug":"tilhars-beo-removed-on-dms-instructions-attached-to-bsa-office-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-153662-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डीएम के निर्देश पर हटाए गए तिलहर के बीईओ, बीएसए कार्यालय से संबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डीएम के निर्देश पर हटाए गए तिलहर के बीईओ, बीएसए कार्यालय से संबद्ध
सार
शाहजहांपुर में खंड शिक्षा अधिकारी तिलहर अजय कुमार को विरोध के बावजूद दोबारा उसी पद पर नियुक्त किया गया। डीएम की नाराजगी के बाद उन्हें फिर से हटाकर कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। शिक्षक संघ के विरोध का असर स्पष्ट दिखा।
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ की शिकायत पर पूर्व में हटाए गए खंड शिक्षा अधिकारी तिलहर अजय कुमार को फिर उसी ब्लॉक का चार्ज दे दिया गया है। डीएम की जानकारी में आने के बाद बीएसए ने उन्हें फिर से हटाते हुए कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
शिक्षिका को विद्यालय में अनुपस्थित करने के मामले में बीईओ तिलहर अजय कुमार घिर गए थे। प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध करते हुए धरना-प्रदर्शन से लेकर मौन जुलूस तक निकाला था। काफी विरोध होने पर मामला डीएम तक पहुंचा था। तब बीएसए ने उन्हें हटाकर नगर शिक्षा अधिकारी को अतिरिक्त चार्ज दिया था।
बुधवार को निपुण परीक्षा में सुधार व अपार आईडी बनाने को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें तिलहर की स्थिति गड़बड़ मिलने पर अजय कुमार से जानकारी की गई। बताते हैं कि उन्होंने अभी चंद दिन पहले ज्वाइन करने की बात की। पूर्व में हटाए जाने पर दोबारा से चार्ज देने पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बीएसए से नाराजगी जताई, साथ ही अजय कुमार को लेकर सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह को निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक के बाद बीएसए दिव्या गुप्ता ने बीईओ अजय कुमार को तिलहर से हटाकर कार्यालय संबद्ध कर दिया है। उनकी जगह पर अतिरिक्त चार्ज नगर शिक्षा अधिकारी को दिया गया है।
सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह ने बताया कि बीईओ को एक स्थान से हटाने के बाद दोबारा से वहीं पर नियुक्त कर दिया गया था। दोबारा से नियुक्त नहीं किया जा सकता है। इसलिए बीईओ को बीएसए कार्यालय से संबद्ध किया है।