{"_id":"5fa59b728ebc3e91b6411407","slug":"tilhar-sdm-told-the-farmer-broker-audio-viral-shahjahanpur-news-bly4260720183","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलहर एसडीएम ने किसान को बताया दलाल.आडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलहर एसडीएम ने किसान को बताया दलाल.आडियो वायरल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। क्रय केंद्रों पर धान की तौल न होने से किसान परेशान हैं। अधिकारी किसानों की मदद करने के बजाय धमका रहे हैं। एक सप्ताह पहले धान की तौल न होने की शिकायत करने पर तिलहर एसडीएम वेद सिंह चौहान ने किसान को जेल भिजवाने की धमकी दी थी, जिसकी खूब चर्चा रही थी। शुक्रवार को एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें तिलहर एसडीएम एक किसान को दलाल बता रहे हैं।
पिछले सप्ताह एसडीएम ने तिलहर मंडी में धान की तौल कराने गए किसान की शिकायत पर संबंधित केंद्र प्रभारी से पूछताछ करने के बजाय किसान को ही हड़काना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा था कि ज्यादा बकबक नहीं करो और न ही नेता बनो, वरना जेल भेज दिया जाएगा। सार्वजनिक तौर पर हुई यह कहासुनी चर्चा में आने पर बैकफुट पर आए एसडीएम यह कहकर मुकर गए कि उनकी किसी से ऐसी कोई बात ही नहीं हुई। शुक्रवार को एसडीएम ने खुदागंज क्षेत्र के मीरपुर क्रय केंद्र पर पहुंचे। एक किसान की शिकायत पर तैश भरे लहजे में उसे दलाल कह दिया। हुआ यह कि शुक्रवार को खुदागंज क्षेत्र के ताहरपुर, बमिहाना एवं भुंडी गांव के कुछ किसान मीरपुर क्रय केंद्र पर अपनी धान से भरी ट्राली को क्रय केंद्र पर तौल कराने के लिए ले गए थे, लेकिन केंद्र प्रभारी ने उनका धान लेने से मना कर दिया। इस पर किसान अनुज कुमार सिंह ने एसडीएम को फोन पर सारी बात बताई। एसडीएम पहले तो संयम होकर बात करते रहे और केंद्र प्रभारी का नाम पूछा, लेकिन बाद मेें अचानक उनका पारा हाई हो गया और वह शिकायतकर्ता किसान को दलाल कह बैठे। इससे किसान अनुज का गुस्सा भी भड़क उठा और उन्होंने मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी देकर फोन काट दिया। अनुज के साथ सेंटर पर पहुंचे प्रभाकर सिंह, राजीव सिंह आदि ने ऑडियो वाट्सएप पर डाला तो वह वायरल हो गया।
धान खरीद का सीजन चल रहा है। इसलिए तौल को लेकर किसानों से अक्सर शिकायतेें मिलती रहती हैं और उनका समाधान भी कराया जा रहा है। धान की तौल को प्राथमिकता दी जा रही है। मैं किसी किसान को दलाल क्यों कहूंगा। मुझे ध्यान नहीं आ रहा कि किसी किसान से मेरा विवाद हुआ हो। जो भी ऐसा कह रहा है, झूठ बोल रहा है। - वेद सिंह चौहान, एसडीएम तिलहर
विज्ञापन
केंद्र प्रभारी के खिलाफ जांच के निर्देश
शाहजहांपुर। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने भाजपा के जिला मंत्री सौरभ सिंह सोमवंशी की शिकायत पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी को ग्राम अर्जुनपुर पतराजपुर स्थित क्रय केंद्र के प्रभारी द्वारा किसानों से धान की खरीद नहीं किए जाने के मामले की जांच कर किसानों के धान की शत प्रतिशत खरीद कराने के निर्देश दिए हैं। भाजपा नेता ने एडीएम से शिकायत की थी कि इस क्रय केंद्र के प्रभारी किसानों से धान की खरीद नहीं कर रहे हैं। संवाद