{"_id":"60f9bfa68ebc3e73532b9519","slug":"tigress-terror-shahjahanpur-news-bly4539929136","type":"story","status":"publish","title_hn":"नभीची में पेट्रोल पंप के पास शावकों के साथ दिखी बाघिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नभीची में पेट्रोल पंप के पास शावकों के साथ दिखी बाघिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। बंडा के गांव नभीची के पास एक पेट्रोल पर बाघिन और शावक पहुंचने का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने से लोगों में दहशत है। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया है।
गांव नभीची से आठ सौ मीटर दूर नवादा रोड पर राजेश्वरी किसान सेवा केंद्र है। 17 जुलाई की रात पंप के पास बाघिन आ पहुंची। पंप कर्मचारी बाघिन नहीं देख पाया, लेकिन बाघिन और उसके बच्चे वहां लगे सीसीटीवी कैमरों से नहीं बच सके। पंप स्वामी ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें बाघिन और शावकों को पंप के पास टहलता देख कर्मचारियों में दहशत फैल गई।
पंप स्वामी जगन्नाथ शर्मा ने बताया कि बाघिन के आने के दिन की उन लोगों को जानकारी नहीं हो सकी थी। बाघिन पंप के अंदर आ जाती तो लोगों की जान को खतरा हो सकता था। बाघिन के साथ बच्चे भी दिख रहे हैं। पंप के पास बाघिन और शावक देखे जाने की जानकारी गांव नभीची और पास के गांवों में पहुंची तो गांव के लोग दहशत में आ गए। लोगों ने पगमार्क के आधार पर बाघिन का पता लगवाकर जंगल में खदेड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन
गांव नभीची के पास बाघिन के पेट्रोल पंप पर पहुंच जाने और सीसटीवी फुटेज वायरल होने की जानकारी नहीं है। रेंजर को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। आसपास के लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जाएगा। - आदर्श कुमार, डीएफओ शाहजहांपुर