फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   tight security in the procession of Lat Sahab on Holi in shahjahanpur

Shahjahanpur: होली पर लाट साहब के जुलूस में होगी कड़ी सुरक्षा, डीएम-एसपी ने पुलिस फोर्स को किया ब्रीफ

Mon, 06 Mar 2023 07:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Mar 2023 07:47 PM IST
सार

सोमवार को पुलिस लाइंस में डीएम उमेश प्रताप सिंह और एसपी एस.आनंद ने पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया। सुरक्षाकर्मियों को पिछले वर्ष के वीडियो दिखाकर जुलूस का हिस्सा न बनने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
tight security in the procession of Lat Sahab on Holi in shahjahanpur
डीएम-एसपी ने पुलिस फोर्स को किया ब्रीफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में होली पर बड़े और छोटे लाट साहब का जुलूस आरएएफ-पीएसी के सुरक्षा घेरे में निकाला जाएगा। दूसरे जिलों से आई फोर्स को बीते वर्ष के जुलूस का वीडियो दिखाकर जूतामार होली से रूबरू कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान अपनी ड्यूटी को बिल्कुल नहीं छोड़े और धैर्य से काम लेकर जुलूस को आगे बढ़ाते रहे, जिससे जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। 

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस लाइंस में डीएम उमेश प्रताप सिंह और एसपी एस.आनंद ने पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया। सुरक्षाकर्मियों को पिछले वर्ष के वीडियो दिखाकर जुलूस का हिस्सा न बनने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जुलूस पर सरकार की सीधी निगाह है। डीएम ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर रहकर पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने लाट साहब के इतिहास की जानकारी भी दी।
विज्ञापन


एसपी एस. आनंद ने अधिकारियों, मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परंपरागत रूप से मनाए जाने वाले होली के त्योहार के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में अपने ड्यूटी स्थल को न छोड़े। इस मौके पर एडीएम प्रशासन संजय पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन, एसपी सिटी सुधीर जायसवाल, एसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी, सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ किमी भैंसागाड़ी से सफर करेंगे लाट साहब

बड़े लाट साहब के जुलूस का रूट आठ किलोमीटर का है। इसे तीन जोन व सात सेक्टर में बांटा गया है। एडीएम संजय पांडेय व एसपी देहात जुलूस के प्रभारी बनाए गए। जुलूस के आगे सीओ सिटी एपी सिंह फोर्स के साथ चलेंगे। जबकि पीछे सीओ तिलहर बीएस वीर कुमार मोर्चा संभालेंगे। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने संबंधित की ड्यूटी की जानकारी दी।

तीन किमी है छोटे लाट साहब का रूट

ब्रीफिंग के दौरान सुरक्षा कर्मियों को छोटे लाट साहब के जुलूस को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मिश्रित आबादी होने के चलते तीन किमी का रूट काफी ज्यादा संवेदनशील है। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने सुरक्षा कर्मियों को बताया कि जुलूस को तीन जोन व पांच सेक्टर में बांटा गया। उसी के अनुसार ड्यूटी लगाई गई। उन्होंने बताया कि जुलूस में सात-आठ हजार लोग शामिल रहते हैं। पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करें।

बड़े लाट साहब के जुलूस में चलेंगी दो खाली गाड़ियां

एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने जुलूसों में पुलिसकर्मियों से कहा कि धार्मिक स्थलों को तिरपाल से कवर कर दिया। उन स्थानों पर अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएं। जुलूस के शामिल लोगों को आगे बढ़ाते रहें। उन्होंने बताया कि बड़े लाट साहब के जुलूस के साथ खाली दो गाड़ियां चलेगी, जिससे फोर्स के पीछे रहने पर उसमें बैठाकर जुलूस तक पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed