फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tiger kills bull in Maheshpur, farmers panicked

Shahjahanpur News: महेशपुर में बाघ ने सांड़ को मारा, किसानों में दहशत

Mon, 10 Nov 2025 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Tiger kills bull in Maheshpur, farmers panicked
गांव महेशपुर के पास बाघ के हमले में सांड़ के मारे जाने पर जांच करते वनकर्मी। संवाद
खुटार। गांव महेशपुर में राजू वर्मा के गन्ने के खेत में बाघ ने सांड़ को मार डाला। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन

महेशपुर के कुछ लोग सोमवार सुबह खेतों की तरफ गए थे। गांव के राजू वर्मा के गन्ने के खेत में एक सांड़ मृत मिला। वन्य पशु सांड़ का काफी हिस्सा खा गए थे। आसपास सांड़ और वन्य पशु के संघर्ष के कारण काफी फसल भी नष्ट हुई मिली। जानकारी होने पर गांव के तमाम लोग लाठी, डंडे लेकर मौके पर जा पहुंचे। मामले की जानकारी वनकर्मियों को दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर वनरक्षक संतोष गौड़ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पगमार्क जांचे। वनरक्षक ने गांव के लोगों को बताया कि पगमार्क बाघ के हैं और रविवार रात बाघ ने सांड़ पर हमला कर मारा होगा। बाद में पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेंद्र प्रसाद सिंह भी मौके पर पहुंचे और सांड़ का पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद सांड़ के शव को दफन करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनकर्मियों ने लोगों को गन्ने के खेतों में घास आदि न काटने, खेत पर समूह में काम करने, काम करते समय आवाज करते रहने, सुबह जल्दी और देर शाम खेतों में न जाने की सलाह दी है। चर्चा है कि बरवटपुर, राठ, रायपुर पटियात के पास घूम रहे बाघ ने ही सांड़ को मारा है। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि सांड़ मारे जाने की सूचना पर वनकर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई थी। बाघ की लोकेशन की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed