फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tiger kills bull in Bankata; panic among villagers.

Shahjahanpur News: बनकटा में बाघ ने सांड़ को मारा, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 08 Sep 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Tiger kills bull in Bankata; panic among villagers.
खुटार। गांव बनकटा के पास झीलाहार में बाघ ने एक सांड़ को मार डाला। सूचना पर वनकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर कदमों के निशान ट्रेस किए और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन

बनकटा के किसान सोमवार दोपहर खेतों पर गए थे। सुरेश गुप्ता के धान के खेत में घसीटने के निशान दिखने पर किसान निशानों को देखते हुए आगे गए तो सांड़ के अवशेष पड़े मिले। गांव के मुकेश मिश्र, प्रेमचंद्र, गुड्डू, पिंटू, अशोक, अनुभव मिश्र आदि ने गहरे पंजे भी बने देखकर वनकर्मियों को बाघ होने की सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और कदमों के निशान ट्रेस किए। साथ ही लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की। रेंजर दिनेश बडोला ने बताया कि सूचना मिलने पर वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया था। वनकर्मी कांबिंग कर बाघ को जंगल की तरफ खदेड़ने का प्रयास करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed