फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   tiger reached Sisaiah in Shahjahanpur forest department put up a cage for catch tiger

सिरदर्द बना बाघ: शाहजहांपुर में सिसैया के पास खूंखार शिकारी ने डाला डेरा, लगातार बदल रहा जगह, लगा पिंजड़ा

Fri, 05 Aug 2022 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2022 01:10 AM IST
सार

सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव चंदपई, कोटावारी, पिलखना, मजरा, सिसैया, बढ़ेला, किरतापुर, महाऊ दुर्ग के गांवों के पास जनवरी से एक बाघ देखा जा रहा है। सात महीने से वनकर्मी लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं। बाघ अब तक कई वन्य पशुओं, बकरे आदि को मार चुका है। इस बीच फिर से इलाके में बाघ नजर आया है।

विज्ञापन
tiger reached Sisaiah in Shahjahanpur forest department put up a cage for catch tiger
बाघ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहजहांपुर में सात महीने से सिंधौली के कई गांवों के पास में घूम रहा बाघ पिंजड़े में कैद नहीं हो पा रहा है। बाघ ने बुधवार को अपनी लोकेशन बदल दी और सिसैया के पास डेरा डाल दिया है। इसके बाद वन विभाग ने भी कैमरों के स्थानों में बदलाव किया है। गांव सिसैया के पास गुरुवार को पिंजड़ा लगाया गया।

विज्ञापन


सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव चंदपई, कोटावारी, पिलखना, मजरा, सिसैया, बढ़ेला, किरतापुर, महाऊ दुर्ग के गांवों के पास जनवरी से एक बाघ देखा जा रहा है। सात महीने से वनकर्मी लोगों को जागरूक करने के लिए पंफलेट बांटकर कर्तव्य पूरा कर रहे हैं। बाघ अब तक कई वन्य पशुओं, बकरे आदि को मार चुका है। अब बाघ कोटावारी के पास से गांव सिसैया के पास जा पहुंचा है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पगमार्क ट्रेस किए। बाघ के सिसैया के पास होने की पुष्टि होने के बाद बुधवार को सिसैया के पास पिंजड़ा लगाने की तैयारी की गई, लेकिन दोपहर बाद बारिश होने के कारण पिंजड़ा नहीं लगाया जा सका। अब गुरुवार को पिंजड़ा लगाकर बाघ को पकड़ने का प्रयास किया जाएग।
विज्ञापन


लगातार जगह बदल रहा बाघ
वनकर्मियों का कहना है कि शिकार के पीछे बाघ खेतों से होता हुआ दूसरे गांवों तक पहुंच जाता है लेकिन मूल ठिकाना सिसैया के आसपास बना रखा है। गन्ने में नीलगाय, खरगोश, सियार और आसपास पशु ज्यादा संख्या में होने से बाघ को शिकार की समस्या नहीं है। इस कारण वह खेतों से नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघ का मूवमेंट गांव सिसैया के आसपास पता चला है। गुरुवार को सिसैया के पास पिंजड़ा लगवाया जाएगा। वन विभाग की टीम बाघ के मूवमेंट पर लगातार निगाह रख रही है। -रमाकांत सक्सेना, रेंजर सिंधौली रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed