फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   tiger fear

वन विभाग ने बाघ बाहुल्य क्षेत्र का बोर्ड लगाकर पल्ला झाड़ा

Wed, 26 Aug 2020 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
tiger fear
खुटार। वन विभाग की ओर से लौहंगापुर जंगल में बाघ बाहुल्य क्षेत्र का बोर्ड लगाया गया है लेकिन मंगलवार को वनकर्मी बाघ के पगचिह्न ट्रेस करने नहीं पहुंचे। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

खुटार रेंज की सिहुरा बीट के लौहंगापुर जंगल, लौहंगापुर, पुनौती गांवों के आसपास बाघ देखे जाने पर किसानों ने दयकी सूचना वन विभाग को दी थी। सोमवार को डीएफओ आदर्श कुमार खुद मौके पर पहुंचे थे और किसानों से बात करने के बाद जंगल में बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए कैमरे लगवाए थे। इस दौरान किसानों को जंगल नहीं जाने और खेतों में एक साथ काम करने की सलाह भी दी गई थी। मगर मंगलवार को कोई अधिकारी बाघ की लोकेशन जानने और किसानों की सुध लेने नहीं पहुंचा। किसान प्रभजोत सिंह ने बताया कि बाघ खेतों तक आ जाता है, जिस कारण श्रमिक खेतों में काम करने से कतराने लगे हैं। वन अधिकारियों को बाघ को घने जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास करना चाहिए। मगर वन विभाग ने सिर्फ बाघ बाहुल्य क्षेत्र का बोर्ड लगाकर पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व से लेकर नेपाल तक जुड़े हैं जंगल
खुटर रेंज के जंगल पीलीभीत टाइगर रिजर्व से लेकर खीरी वन प्रभाग होते हुए दुधवा नेशनल पार्क और नेपाल के जंगलों तक जुड़े हुए हैं। इस कारण खुटार के जंगलों में अक्सर बाघ, तेंदुआ आदि आते जाते रहते हैं। गन्ने की फसल विस्तृत क्षेत्रफल में होने के कारण बाघ गन्ने में भी रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाघ पर कैमरों के माध्यम से नजर रखने का प्रयास किया जा रहा है। जंगल के आसपास के लोगों को भी जागरूक किया गया है। बाघ के मूवमेंट के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डीएस यादव, वन क्षेत्राधिकारी, खुटार रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed