{"_id":"68cfcedb6c880435a809e5d7","slug":"tiger-attacked-villager-while-cutting-grass-in-shahjahanpur-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खेत में घास काट रहे ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल; इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खेत में घास काट रहे ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल; इलाके में दहशत
Sun, 21 Sep 2025 03:56 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, खुटार (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खुटार (शाहजहांपुर)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 21 Sep 2025 03:56 PM IST
सार
शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में रविवार सुबह बाघ ने दहशत फैला दी। बाघ ने खेत में घास काट रहे एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाकर बाघ का भगाया और ग्रामीण की जान बचाई। हालांकि हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
घायल श्यामपाल
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में रविवार सुबह खेत पर घास काटने गए ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया। किसानों के शोर मचाने पर बाघ भाग गया। हमले में ग्रामीण गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, बाघ के हमले की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
खुटार थाना क्षेत्र के गांव रायपुर पटियात निवासी 45 वर्षीय श्यामपाल रविवार सुबह खेत में घास काटने के लिए गए थे। घास काटते समय अचानक पीछे से बाघ ने हमला कर दिया। उनकी चीख सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया तो बाघ भाग गया। इसके बाद गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे और घायल को बाइक से खुटार सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पाकर खुटार रेंजर मनोज श्रीवास्तव सीएचसी पहुंचे और घायल से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद रेंजर ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौके का निरीक्षण किया है। ग्रामीणों ने बताया कि बाघ की चहलकदमी काफी दिनों से देखी जा रही है। दो दिन पूर्व बाघ ने गांव के पास एक छुट्टा पशु का भी शिकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन